एक्सप्लोरर

विराट कोहली को रोकने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने बनाई खास रणनीति, कप्तान पेन ने किया खुलासा

IND Vs AUS: विराट कोहली मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलियाई धरती पर भारत के सबसे कामयाब बल्लेबाज हैं. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने हालांकि विराट कोहली को रोकने के लिए इस सीरीज में बेहद ही खास रणनीति बनाई है.

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच गुरुवार से टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को एडीलेड में खेले जाने वाले टेस्ट में मेजबान टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती माना जा रहा है. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन हालांकि विराट कोहली को लेकर चिंतित नहीं है. पेन का दावा है कि विराट कोहली को रोकने के लिए उनकी टीम ने खास रणनीति बनाई है.

पेन ने कहा कि अगर मैदान पर चीजें बिगड़ती हैं तो उनकी टीम पीछे नहीं रहेगी. पेन ने कहा, "हर किसी के पास महान खिलाड़ी के लिए रणनीति होती है इसलिए वो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होते हैं. क्योंकि वह चीजों के साथ तालमेल बिठा सकते हैं. वह वो बदल सकते हैं जो आप कर रहे हो और विराट उन खिलाड़ियों में से ही एक हैं, सर्वश्रेष्ठ नहीं तो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक. ऐसा समय आता है कि जब चीजें काम नहीं करतीं, और उम्मीद है कि ऐसा एक ही टेस्ट होगा, लेकिन हमारे पास उनके खिलाफ रणनीति है जो उनके खिलाफ काम की है और उम्मीद है कि वह उनके खिलाफ काम करेगी. अगर नहीं तो हमारे पास कुछ और प्लान हैं."

स्टार्क की वापसी से खुश हैं कप्तान

पेन ने कहा कि उनके गेंदबाजी आक्रमण में विविधिता कोहली को परेशान करने के लिए काफी है. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, "हमारे गेंदबाजी आक्रमण की अच्छी बात यह है कि यह सभी अलग तरह के गेंदबाज हैं. हमारे पास नाथन लॉयन हैं और कैमरून ग्रीन भी. हमारे पास अलग एंगल, अलग स्पीड और मार्नस लाबुशैन हैं. हमारे पास काफी सारे विकल्प हैं."

पेन का कहना है कि मिशेल स्टार्क के टीम में वापस आने से टीम को मजबूती मिली है क्योंकि गुलाबी गेंद से उनका रिकार्ड अच्छा है. उन्होंने सात डे-नाइट टेस्ट मैचों में 42 विकेट लिए हैं. आस्ट्रेलियाई विकेटकीपर ने कहा, "स्टार्क शानदार हैं. उन्होंने नेट्स में कल काफी तेज गेंदबाजी की. वह शानदार लय में हैं. उनके परिवार में स्थिति अच्छी नहीं है, लेकिन हम उनकी वापसी से उत्साहित हैं. गुलाबी गेंद से उनका रिकार्ड शानदार है. गुलाबी गेंद से उनको दिन-रात में खेलना बहुत खतरनाक है."

कपिल देव ने भारतीय तेज गेंदबाजों को दी बेहद जरूरी सलाह, बताया क्यों भारी है ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादाब खान के नाम हुआ 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', नाबाद 113 रन की पारी से लिखा नया इतिहास
शादाब खान के नाम हुआ 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', नाबाद 113 रन की पारी से लिखा नया इतिहास
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'असंभव' हुआ 'संभव', 154 पर 9 विकेट; फिर 241 के चेज में जीता PAK; शादाब खान बने हीरो
'असंभव' हुआ 'संभव', 154 पर 9 विकेट; फिर 241 के चेज में जीता PAK; शादाब खान बने हीरो
सूर्यकुमार यादव ने दिखाईं अपनी बेसबॉल स्किल्स, MLB के दिग्गजों के साथ मुंबई में मचाई धूम
सूर्यकुमार यादव ने दिखाईं अपनी बेसबॉल स्किल्स, MLB के दिग्गजों के साथ मुंबई में मचाई धूम

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget