एक्सप्लोरर

IND vs AFG T20I: पहले स्कोर टाई.. फिर सुपर ओवर भी टाई, अफगान टीम ने खूब लड़ी लड़ाई; ऐसा रहा आखिरी पलों का रोमांच

IND vs AFG 3rd T20I: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले का नतीजा सुपर ओवर में निकला. यहां एक नहीं बल्कि दो-दो सुपर ओवर कराने पड़े.

IND vs AFG T20I Super Over: भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का अंत इस रोचक ढंग से होगा, यह किसी ने नहीं सोचा था. सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले एकतरफा होने के बाद यही कयास लगाए जा रहे थे कि तीसरा मुकाबला भी टीम इंडिया एकतरफा ही जीतेगी लेकिन यहां अफगान टीम ने खूब लड़ाई लड़ी. हालत यह रही कि इस टीम ने 212 रन के विशाल टारगेट का दमदार अंदाज में पीछा करते हुए स्कोर टाई करा लिया. मैच सुपर ओवर में गया तो यहां भी पिछड़ने के बाद इस टीम ने वापसी की और सुपर ओवर स्कोर टाई करा दिया. मैच के नतीजे के लिए एक और सुपर ओवर कराना पड़ा, जहां अफगान टीम ने आखिरकार घुटने टेक दिए.

मैच बेहद ही रोमांचक रहा. कह सकते हैं कि सांसें रोक देने वाला मुकाबला था. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जब रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी तो 22 रन पर ही 4 विकेट गिर गए थे. यहां रोहित शर्मा (129) और रिंकू सिंह (69) ने नाबाद 190 रन की साझेदारी कर टीम इंडिया को 212 रन तक पहुंचाया. इसके बाद अफगानिस्तान के दोनों ओपनर ने अर्धशतक जमाकर मैच में रोमांचकता बनाए रखी. बाद में मोहम्मद नबी (34) और गुलबदीन नईब (55) की ताबड़तोड़ पारियों ने मैच को टाई कराया. यहां आखिरी ओवर में अफगानिस्तान को जीत के लिए 19 रन की दरकार थी और गुलबदीन ने 18 रन जड़कर स्कोर लेवल कराया.

सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने बनाए 16 रन
इस रोमांचक ओवर के बाद मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचा. रोहित शर्मा ने मुकेश कुमार को गेंद थमाई और अफगानिस्तान की ओर से गुलबदीन व नबी ही बल्लेबाजी के लिए आए. यहां पहली ही गेंद पर दो रन निकालने के चक्कर में गुलबदीन रन आउट हो गए. इसके बाद अगली गेंद पर नबी केवल एक रन निकाल पाए. अफगान टीम दबाव में थी लेकिन यहां तीसरी गेंद पर गुरबाज को चार रन मिल गए. चौथी गेंद पर उन्होंने एक रन और चूरा लिया. इस तरह शुरुआती 4 गेंद पर 7 रन आए थे. यानी भारत का पलड़ा भारी ही था. लेकिन पांचवीं गेंद पर नबी ने जोरदार छ्क्का जड़कर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को शांत कर दिया. ओवर की आखिरी गेंद पर भी इस खिलाड़ी ने तीन रन बटोर लिए.

भारतीय बल्लेबाज भी 16 रन पर ही रुके
अफगानिस्तान ने इस तरह एक ओवर में 16 रन जुटाए थे. यहां भारत की शुरुआत खराब रही और शुरुआती दो गेंद पर महज दो रन आए. लेकिन तीसरी और चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने बैक टू बैक छक्के जड़कर टीम इंडिया को जीत के नजदीक पहुंचा दिया. पांचवीं गेंद पर एक रन आया और अब आखिरी गेंद पर जीत के लिए दो रन की दरकार थी. यहां यशस्वी जायसवाल महज एक रन निकाल पाए और मैच टाई हो गया.

दूसरे सुपर ओवर का रोमांच
दूसरे सुपर ओवर की शुरुआत भारतीय बल्लेबाजी से हुई. यहां रोहित शर्मा ने पहली गेंद पर छक्का और दूसरी गेंद पर चौका जमा दिया. तीसरी गेंद पर उन्होंने एक रन निकाला. इस तरह टीम इंडिया फिर से ड्राइविंग सीट पर नजर आ रही थी लेकिन यहां अगली दो गेंद पर दो विकेट गिरे और इस तरह टीम इंडिया सुपर ओवर में महज 11 रन बना सकी. यहां अफगानिस्तान के लिए नबी और गुरबाज बैटिंग के लिए आए और शुरुआती तीन गेंदों के अंदर ही यह दोनों कैच आउट हो गए. इस तरह दूसरा सुपर ओवर तीन गेंद के अंदर ही खत्म हो गया और मुकाबला टीम इंडिया के नाम हो गया.

यह भी पढ़ें...

IND vs AFG: 'अगर 140 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से खेलने की कोशिश करेंगे तो..' पूर्व क्रिकेटर ने विराट कोहली को किया अलर्ट

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget