एक्सप्लोरर

IND-A vs SA-A: दक्षिण अफ्रीका में आवेश खान के बाद ये तीन खिलाड़ी भी चमके, इंडिया-ए की ओर से खेलते हुए किया दमदार प्रदर्शन

IND-A Tour Of South Africa: इंडिया-ए और दक्षिण अफ्रीका-ए के बीच दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट भी ड्रॉ रहा. हालांकि पहले मुकाबले की ही तरह इस मैच में भी भारतीय टीम का पलड़ा भारी ही रहा.

IND A vs SA A Unofficial Test: एक ओर जहां भारतीय टीम ने सेंचुरियन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका से बुरी तरह शिकस्त खाई है, वहीं दूसरी ओर भारत की जूनियर टीम यानी इंडिया-ए दक्षिण अफ्रीका में दमदार प्रदर्शन कर रही है. इंडिया-ए ने दक्षिण अफ्रीकी दौरे के पहले अनऑफिशियल टेस्ट में तो लाजवाब खेल दिखाया ही था, अब दूसरे मुकाबले में भी उसका पलड़ा भारी रहा. हालांकि यह दोनों टेस्ट ड्रॉ पर ही समाप्त हुए.

इंडिया-ए और दक्षिण अफ्रीका-ए के बीच यह दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट 26 दिसंबर से शुरू हुआ. चार दिवसीय इस टेस्ट मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने पहले तो दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को 263 रन पर ढेर कर दिया और बाद में 6 विकेट पर 327 रन बनाते हुए अच्छी लीड भी ले ली. हालांकि बारिश के कारण इस मुकाबले का ज्यादातर समय बर्बाद ही रहा और भारतीय खिलाड़ियों को ड्रॉ से ही संतोष करना पड़ा.

इस मुकाबले में पहली पारी में जहां भारतीय तेज गेंदबाज आवेश खान ने कहर मचाया, तो वहीं दूसरी पारी में भारत के तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाए. तिलक वर्मा, ध्रुव जुरेल और अक्षर पटेल ने यहां दमदार पारियां खेली.

आवेश के 5 विकेट
इस मुकाबले में इंडिया-ए के कप्तान अभिमन्यू ईश्वरन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. यहां आवेश खान ने 54 रन देकर 5 विकेट झटकते हुए दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया. अक्षर पटेल ने भी यहां दो विकेट निकाले. नवदीप सैनी और वाशिंगटन सुंदर को भी एक-एक विकेट मिला.

ध्रुव, तिलक और अक्षर के अर्धशतक
दक्षिण अफ्रीका की पारी को 263 रन पर ढेर करने के बाद टीम इंडिया की शुरुआत भी ज्यादा अच्छी नहीं रही. टॉप ऑर्डर के चारों बल्लेबाज बड़ी पारियां नहीं खेल पाए. ईश्वरन (18), साई सुदर्शन (30), रजत पाटीदार (33) और सरफराज खान (34) जल्दी-जल्दी पवेलियन लौट गए. 140 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद तिलक वर्मा और ध्रुव जुरैल ने 103 रन की साझेदारी करते हुए भारतीय टीम को उबारा. यहां तिलक वर्मा 169 गेंद पर 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद 292 रन के कुल योग पर ध्रुव जुरैल (69) का विकेट गिरा. अक्षर पटेल (50) और वाशिंगटन सुंदर (9) नाबाद रहे.

यह भी पढ़ें...

IND vs SA Test Live Streaming: केपटाउन में भिड़ेंगे भारत और दक्षिण अफ्रीका, जानें कब और कहां देखें दूसरा टेस्ट

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
Lord's Pitch Report: IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत

वीडियोज

Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget