एक्सप्लोरर

IND vs SA Test Live Streaming: केपटाउन में भिड़ेंगे भारत और दक्षिण अफ्रीका, जानें कब और कहां देखें दूसरा टेस्ट

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला केपटाउन में खेला जाएगा. यहां टीम इंडिया को आज तक एक भी टेस्ट में जीत नहीं मिली है.

IND vs SA 2nd Test: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया बुरी तरह से हार चुकी है. सेंचुरियन में मिली इस हार के बाद दक्षिण अफ्रीका में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने का सपना अब महज सपना ही रह गया है. दूसरे टेस्ट में जीत के बाद भी टीम इंडिया यहां सीरीज नहीं जीतने के सिलसिले को तोड़ नहीं पाएगी. हालांकि भारतीय टीम पहले टेस्ट में मिली शर्मनाक हार का गम भूलाने के लिए दूसरे टेस्ट में हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का यह दूसरा और आखिरी मुकाबला केपटाउन में खेला जाएगा. यहां न्यूलैंड्स में दोनों टीमें भिड़ेंगी. इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद ही खराब रहा है. यहां आज तक भारतीय टीम को एक भी मैच जीतने में कामयाबी नहीं मिली है. टीम इंडिया ने यहां 6 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उसे 4 में हार मिली है और दो टेस्ट मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.

इसले उलट मेजबान टीम दक्षिण अफ्रीका ने इस मैदान पर 59 टेस्ट मैच खेले हैं. यहां उसे 27 में जीत और 21 में हार मिली है. दक्षिण अफ्रीका के 11 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं.

कब और कहां देखें मुकाबला?
यह मुकाबला तीन जनवरी (बुधवार) को खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे मैच की पहली गेंद फेंकी जाएगी. इस मैच का लाइव टेलाकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. इसके साथ ही लाइव स्ट्रीमिंग भी उपलब्ध रहेगी. लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी+हॉटस्टार पर देखी जा सकती है. बता दें कि लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए क्रिकेट फैंस को एक भी रुपया खर्च नहीं करना पड़ेगा. डिजनी+हॉटस्टार पर यह स्ट्रीमिंग फ्री में देखी जा सकती है. इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं है.

दक्षिण अफ्रीका में भारत का टेस्ट रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया ने अब तक 8 टेस्ट सीरीज खेली है. इनमें से उसे 7 में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, एक टेस्ट सीरीज वह ड्रॉ कराने में कामयाब रही थी. इस बार 9वीं सीरीज खेली जा रही है. यहां भी अब टीम इंडिया सीरीज को ज्यादा से ज्यादा ड्रॉ ही करा सकती है.

यह भी पढ़ें...

SA vs IND: 'वे कुछ भी तो नहीं जीतते', दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद टीम इंडिया पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का बयान

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 रणजी हीरो फिर हुए नजरअंदाज, टीम इंडिया में नहीं मिली जगह
4 रणजी हीरो फिर हुए नजरअंदाज, टीम इंडिया में नहीं मिली जगह
श्रीलंका को हराना बहुत जरूरी, जानें टीम इंडिया के WTC फाइनल में जाने का समीकरण
श्रीलंका को हराना बहुत जरूरी, जानें टीम इंडिया के WTC फाइनल में जाने का समीकरण
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
WTC पॉइंट्स टेबल में कहां पर है भारत और श्रीलंका, जानिए
WTC पॉइंट्स टेबल में कहां पर है भारत और श्रीलंका, जानिए

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget