एक्सप्लोरर

Rohit Sharma की 'भूलने की आदत' पाकिस्तान में भी हुई मशहूर, इमाम-उल-हक ने सुनाया मजेदार किस्सा

Rohit Sharma: रोहित शर्मा अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ अपनी भूलने की आदत के कारण भी चर्चा में रहते हैं. उनकी भूलने की आदत के किस्से अक्सर सुर्खियां बनते रहते हैं.

Imam-ul-Haq Shared Rohit Sharma Forgetful Incidents: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा न केवल अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, बल्कि उनके कुछ हल्के-फुल्के और मजेदार किस्से भी उन्हें चर्चा में बनाए रखते हैं. रोहित के फैंस उनके शांत स्वभाव और मस्तमौला व्यक्तित्व को बहुत पसंद करते हैं. उनकी "भूलने की आदत" का एक ऐसा ही मजेदार किस्सा पाकिस्तानी खिलाड़ी इमाम-उल-हक ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान साझा किया.

इमाम-उल-हक ने बताया कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान, जब सभी टीमों के कप्तानों का एक फोटोशूट आयोजित किया गया था, उस वक्त रोहित शर्मा अपना आईफोन फ्लाइट में भूल गए थे. इस बात का पता तब चला जब पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने रोहित का फोन देखा और उसे वापस लौटा दिया.

इमाम-उल-हक ने कहा, "रोहित शर्मा एक अलग तरह के व्यक्ति हैं. वो अक्सर अपने दस्ताने और बल्ला भूल जाते हैं. बाबर आजम ने मुझे बताया था कि एक बार रोहित ने अपना आईफोन और एयरपॉड्स हवाई जहाज में भूल गए थे. बाबर को उन्हें दो बार फोन देना पड़ा था."

रोहित का मस्तमौला स्वभाव
रोहित शर्मा के फैंस उनकी भूलने की आदत को उनकी लापरवाही नहीं, बल्कि उनके शांत और सहज स्वभाव के हिस्से के रूप में देखते हैं. रोहित की यह आदत उनकी जिंदगी को लेकर आसान और सरल रवैये को दर्शाती है. फैंस को यह देखकर खुशी होती है कि क्रिकेट जैसे दबाव भरे खेल में भी रोहित हर स्थिति को हल्के अंदाज में लेते हैं.

कोहली ने भी किया खुलासा
रोहित शर्मा की भूलने की आदत कोई नई बात नहीं है. 2017 में विराट कोहली ने "ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस" शो में बताया था कि रोहित कितने भूलक्कड़ हैं. कोहली ने कहा था, "रोहित शर्मा जितना भूलते हैं, मैंने किसी और को इतना भूलते हुए नहीं देखा. वह आईपैड, वॉलेट, फोन जैसी जरूरी चीजें तक भूल जाते हैं. यहां तक कि वह दो-तीन बार अपना पासपोर्ट भी भूल चुके हैं, जिसे वापस लाना बहुत मुश्किल था."

यह भी पढ़ें:
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में चौथा टेस्ट, टीम इंडिया का यहां कैसा रहा है रिकॉर्ड?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू सैमसन का करियर खत्म?
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू का करियर खत्म?

वीडियोज

Sansani: लैंबॉर्गिनी कांड का पिक्चर 'पोस्टमार्टम' !  | Crime
Board Exam 2026 : बोर्ड परीक्षा है या नकल का कम्पीटशन? परीक्षा के दौरान जमकर नकल | Viral Video
ABP Report: लैम्बॉर्गिनी वाला खेल, चट गिरफ्तारी पट बेल | Lucknow Lamborghini Crash | UP News
Maha Dangal With Chitra Tripath: कांग्रेसी सांसदों की 'फौज', किसने की गाली-गलौज? | Parliament
Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम गिरफ्तार

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू सैमसन का करियर खत्म?
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू का करियर खत्म?
अनिल कपूर ने पिता के स्ट्रगल को लेकर की बात, बोले- उनकी एक भी फिल्म चली नहीं
अनिल कपूर ने पिता के स्ट्रगल को लेकर की बात, बोले- उनकी एक भी फिल्म चली नहीं
अमेरिका ने ट्रेड डील फैक्टशीट में क्यों किया इतना बड़ा बदलाव? भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
अमेरिका ने ट्रेड डील फैक्टशीट में क्यों किया इतना बड़ा बदलाव? भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
साइबर फ्रॉड से कैसे बचाएगा म्यूल अकाउंट हंटर, जिसे इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे अमित शाह?
साइबर फ्रॉड से कैसे बचाएगा म्यूल अकाउंट हंटर, जिसे इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे अमित शाह?
DTC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 60 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स
DTC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 60 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स
Embed widget