एक्सप्लोरर

पुजारा ने कहा, अगर स्लेजिंग से गेंदबाजों को फायदा होता है तो मैं स्लेजिंग करूंगा


पुजारा ने कहा, अगर स्लेजिंग से गेंदबाजों को फायदा होता है तो मैं स्लेजिंग करूंगा

कोलंबो: भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को विरोधी टीम के बल्लेबाजों पर छींटाकशी करने के लिए नहीं जाना जाता है, लेकिन अगर इससे गेंदबाजों को मदद मिलती है तो वह ऐसा कर सकते हैं.


पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में बीसीसीआई डॉट टीवी से बात चीत की, जिसमें पुजारा ने कहा, ‘‘मैं फीफा (एक गेम) खेलते हुए बहुत शोर करता हूं. और आजकल आप देखते होंगे कि मैं मैदान पर भी काफी शोर करता हूं. मैं धीरे धीरे छींटाकशी सीख रहा हूं. अगर आपको किसी खास बल्लेबाज के खिलाफ छींटाकशी करनी है तो फिर आपको छींटाकशी करनी होगी. इससे गेंदबाजों को मदद मिलती है.’’


इन दोनों खिलाड़ियों ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान अपने बीच 217 रन की साझेदारी के बारे में भी बात की, जिससे भारत शुरूआती झटकों से उबर पाया था.


लोग रहाणे को अपने में ही खोया रहने वाला इंसान समझते हैं, लेकिन उनका मानना है कि ऐसा नहीं है.


रहाणे ने अपने साथी के साथ बातचीत में कहा, ‘‘मैं उतना भी शांत नहीं हूं, जितना कि लोग समझते हैं. मुझे बोलना बहुत पसंद है यहां तक कि मैं अपनी पत्नी के साथ काफी बात करता हूं. सच्चाई ये है कि जबसे मेरी शादी हुई है तब से मैं ज्यादा बात करने लग गया हूं.’’


जरूरत पड़ने पर ये दोनों छींटाकशी भी कर सकते हैं लेकिन रहाणे और पुजारा शांत होकर ही अपना काम करते हैं. इससे वह क्रीज पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं.


रहाणे ने कहा, ‘‘मैं बचपन से ही शांत मिजाज का था. ऐसा मेरा पारिवारिक पृष्ठभूमि के कारण है. शांत रहने से मैदान पर खासकर टेस्ट मैचों में काफी मदद मिलती है. हालांकि मैं जितना पहले शांत था अब उतना नहीं हूं.’’ इसके बाद इन दोनों की चर्चा दूसरे टेस्ट मैच में शानदार जीत पर हुई, जिसमें इन दोनों खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई.


पुजारा ने कहा, अगर स्लेजिंग से गेंदबाजों को फायदा होता है तो मैं स्लेजिंग करूंगा

रहाणे ने कहा, ‘‘यह आसान नहीं था क्योंकि गेंद काफी टर्न कर रही थी. मैंने शुरू में समय लिया. मैं ड्रेसिंग रूम में बैठकर आकलन कर रहा था कि इस पिच पर स्पिनरों के खिलाफ कैसे खेलना है. मैं उन्हें हावी नहीं होने देना चाहता था.’’


रहाणे ने इसके बाद स्लिप फील्डर के तौर पर खुद में काफी सुधार करने पर भी बात की. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे याद है कि मैंने अपने शुरूआती दिनों में काफी कैच टपकाये थे. इससे मैं काफी आहत हुआ और मैंने इस पर काम करना शुरू कर दिया. पिछली बार जब हम श्रीलंका आये थे तो मैंने हर अभ्यास सत्र में 100 कैच लेने का फैसला किया था. अब भी मैं अपनी कैचिंग पर काम कर रहा हूं.’’


इन दोनों के बीच बातचीत के आखिर में पुजारा ने बड़े शतक बनाने के अपने कौशल के बारे में बात की. पुजारा ने कहा, ‘‘मुझे याद है कि मैंने अपने पहले अंडर-14 मैच में तिहरा शतक बनाया था. इसकी शुरूआत वहीं से हुई थी. जब मैं सौराष्ट्र के साथ खेल रहा था, तो मुझे लगा कि जब मैं 100 रन के आसपास बनाता हूं तो टीम 250-300 के आसपास आउट हो जाती थी.’’


उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मुझे लगा कि अगर आपको चार दिवसीय मैचों में जीत दर्ज करनी है तो आपको अपनी टीम के लिए बड़ा स्कोर बनाना ही होगा. उसके लिए केवल शतक पूरा करना काफी नहीं होता है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ind Vs Eng: न शतक के बाद बैट उठाया न 'स्टैंडिंग ओवेशन' का दिया जवाब, क्या रोहित शर्मा का आखिरी वनडे था, कप्तान गिल ने दिया जवाब
न शतक के बाद बैट उठाया न 'स्टैंडिंग ओवेशन' का दिया जवाब, क्या रोहित शर्मा का आखिरी वनडे था, कप्तान गिल ने दिया जवाब
Ind Vs ENG: सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल रोहित-विराट के लिए ये क्या बोल गए, कहा- '...आसान नहीं था'
सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल रोहित-विराट के लिए ये क्या बोल गए, कहा- '...आसान नहीं था'
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित शर्मा का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स वनडे में खूब हुई पिटाई
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स में हुई पिटाई

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget