एक्सप्लोरर

धोनी के साथ काम करने का इंतजार : कुंबले

धोनी के साथ काम करने का इंतजार : कुंबले

 


 


 


 

धोनी के साथ काम करने का इंतजार : कुंबले

 


लाउडरहिल: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अनिल कुम्बले का कहना है कि उन्हें वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ काम करने का इंतजार है. भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार को वेस्टइंडीज के साथ दो मैचों की टी-20 मुकाबला खेलेगी. 


 


वेस्टइंडीज को चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से मात देने के बाद अब दोनों देश क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप को खेलेंगे. 


 


अमेरिका में टी-20 सीरीज की शुरुआत से पहले कुंबले ने बताया, "ऐसा पहली बार होगा कि मैं धोनी के साथ काम करूंगा. निश्चित तौर पर हमने काफी समय तक एक-दूसरे के साथ खेला है और हम कल भी बात करते थे, आज भी. मैं सच में उनके तथा जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों के साथ काम करने का इंतजार कर रहा हूं."


 


कुंबले ने कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में धोनी के साथ काम कर चुके हैं और इसलिए एक बार फिर उनके साथ जुड़ना काफी अच्छा होगा. 


 


टेस्ट मैचों से टी-20 मैचों में प्रवेश करने के बारे में दिग्गज स्पिन गेंदबाज ने कहा, "वेस्टइंडीज हमेशा से ही एक मजबूत टीम रही है और वह विश्व टी-20 चैम्पियंस भी हैं. जहां, तक टेस्ट मैचों से टी-20 में प्रवेश की बात है तो वेस्टइंडीज टीम के कुछ खिलाड़ियों को ऐसा नहीं करना पड़ा होगा क्योंकि वह सीधा सीपीएल से इस खेल में कदम रखेंगे."


 


कुंबले ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाड़ी काफी अच्छे बल्लेबाज हैं और गुणवत्ता के मामले में भारतीय टीम को कड़ी चुनौती मिलने वाली है. हालांकि, टीम ने पिछले छह माह में काफी अच्छा प्रदर्शन दिया है और टी20 का इंतजार हो रहा है. 


 


भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच ने यहां सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में उपलब्ध सुविधाओं की काफी प्रशंसा की. इसी स्टेडियम में दोनों टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले जाएंगे. कुंबले ने कहा कि वह आश्वस्त हैं कि अमेरिका में भारतीय टीम की यह एक नई शुरुआत होगी. 


 




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया का बदला कोच, रोहित शर्मा की आई प्रतिक्रिया; जानें क्या बोले
टीम इंडिया का बदला कोच, रोहित शर्मा की आई प्रतिक्रिया; जानें क्या बोले
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget