एक्सप्लोरर

Cricket Records: इस साल टूट जाएगा वनडे मैच में एक टीम के सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड? पिछले साल इंग्लैंड ने बनाए थे 498 रन

ODI Records: वनडे क्रिकेट में पिछले 16 साल में 22 बार टीमों ने 400 रन का आंकड़ा पार किया है. इस दौरान इंग्लैंड दो बार 500 रन के करीब भी पहुंची है.

Highest Inning Totals in ODI: वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा टीम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड (England) के नाम दर्ज है. इंग्लैंड ने पिछले साल जून 2022 में नीदरलैंड्स के खिलाफ 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 498 रन जड़ डाले थे. यहां इंग्लैंड ने अपने ही 4 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा था. दरअसल, जून 2018 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मुकाबले में 6 विकेट खोकर 481 रन बनाए थे.

टॉप-3 सर्वोच्च टीम स्कोर में तीनों स्थान पर इंग्लैंड ही काबिज है. अगस्त 2016 में इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट खोकर 444 रन बनाए थे. वैसे, अब वनडे में 400 स्कोर बनना उतनी बड़ी बात नहीं है. हाल ही में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में 400+ रन बनाए थे.

16 साल में 22 बार बन चुके हैं 400+ रन
सबसे पहली बार मार्च 2006 में वनडे क्रिकेट में एक टीम ने 400 रन के स्कोर का आंकड़ा पार किया था. ऑस्ट्रेलिया ने 434 रन बनाए थे, जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने भी 438 रन बनाकर मैच जीत लिया था. तब से लेकर अब तक पिछले 16 सालों में 22 बार वनडे में 400 से ज्यादा रन बने हैं.

क्या इस साल टूट जाएगा रिकॉर्ड?
यह बिल्कुल संभव है. दरअसल, इस साल वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होना है. ऐसे में टीमें वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए कई द्विपक्षीय सीरीज खेलेंगी. यहां इंग्लैंड के इस सर्वोच्च स्कोर (498) के टूटने की पूरी-पूरी संभावना रहेगी. ऐसा इसलिए भी क्योंकि जबसे टी20 क्रिकेट ज्यादा खेला जाने लगा है तब से वनडे में भी बल्लेबाज टी20 के अंदाज में ही तेज तर्रार बल्लेबाजी करते हैं. सूर्यकुमार यादव जैसे बल्लेबाजों ने नए-नए शॉट इजाद किए हैं, जो गेंदबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर देते हैं.

फिर, आजकल ज्यादातर विकटें बल्लेबाजों की मददगार ही बनाई जाती है. बाउंड्रीज भी टी20 फॉर्मेट की तरह ही छोटी होती हैं. ऐसे में आने वाले समय में वनडे क्रिकेट में कोई टीम अगर 500 रन पार भी कर देती है तो यह हैरानी वाली बात नहीं होगी.

यह भी पढ़ें...

Murali Vijay: '30 पार होते ही हमें 80 साल का बुजुर्ग समझ लिया जाता है' मुरली विजय ने BCCI पर निकाली भड़ास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
Embed widget