एक्सप्लोरर

Harshit Rana: हर्षित राणा का कन्कशन सब्सटीट्यूट विवाद पर पहला रिएक्शन, शिवम दुबे पर भी बड़ा बयान

Harshit Rana Substitute: हर्षित राणा ने भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टी20 मैच में रिप्लेसमेंट के तौर पर डेब्यू किया. उन्होंने डेब्यू मैच में 3 विकेट लिए.

Harshit Rana Concussion Controversy: भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टी20, जिसमें टीम इंडिया तीन बदलाव के साथ उतरी थी. शिवम दुबे भी टीम में वापसी कर रहे थे, जिन्होंने 34 गेंद में 53 रन की शानदार पारी खेलकर भारत का स्कोर 181 तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया था. इस बीच उन्हें गेंद हेल्मेट में लग जाती है, इसी कारण जब गेंदबाजी का समय आया तो दुबे को हर्षित राणा से रिप्लेस कर दिया गया. हर्षित ने प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहकर नहीं बल्कि एक रिप्लेसमेंट के तौर पर अपना डेब्यू किया और 3 विकेट भी चटकाए. अब इस अजीबोगरीब घटना पर हर्षित की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है.

सपने सच होने जैसा - हर्षित राणा

चौथे टी20 में भारत की 15 रन से जीत के बाद हर्षित राणा ने कहा, "अब भी मेरे लिए यह सपने सच होने जैसा है. जब दुबे वापस आए, तो अगले 2 ओवर बाद ही मुझे बता दिया गया कि मैं दुबे को रिप्लेस करने वाला हूं. केवल यही सीरीज नहीं, मैं लंबे समय से एक अवसर का इंतजार कर रहा था जिससे मैं साबित कर सकूं कि मैं भी इस टीम का हिस्सा बनने का हकदार हूं. मैंने IPL में बढ़िया गेंदबाजी की थी और कुछ ऐसा ही यहां पर करने का प्रयास किया."

छाए रहे हर्षित राणा

हर्षित राणा मैच में पहली बार चर्चा का विषय तब बने जब उन्होंने आठवें ओवर में कप्तान जोस बटलर का कैच लपका था. बटलर सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने लियाम लिविंगस्टोन का अहम विकेट चटकाया और उसके बाद जैकब बैथेल को भी 6 रन के स्कोर पर चलता किया. इस बीच जेमी ओवर्टन क्रीज पर सेट हो चुके थे, लेकिन हर्षित राणा ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर मैच को भारत की झोली में डाल दिया था. राणा ने मैच में 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें:

IND vs ENG: प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे हर्षित राणा, फिर बीच मैच में किया अपना टी20 डेब्यू; जानें पूरा माजरा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
SL के खिलाफ पहले Test में भारत की प्लेइंग 11, अश्विन ने चुने ये खिलाड़ी
SL के खिलाफ पहले Test में भारत की प्लेइंग 11, अश्विन ने चुने ये खिलाड़ी
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?

वीडियोज

Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget