एक्सप्लोरर

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले भड़के हरभजन सिंह, इस खिलाड़ी पर खड़ा कर दिया बड़ा सवाल

Harbhajan Singh: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर हरभजन सिंह ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया के चयन पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया.

Harbhajan Singh Border-Gavaskar Trophy 2024-25: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया के चयन पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक पर्थ में खेले जाने वाले सीरीज के पहले टेस्ट में ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं, जिस पर भज्जी ने बड़ा सवाल दाग दिया. भज्जी ने पूछ लिया कि आखिर ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर कहा हैं? 

नितीश ने कुछ वक्त पहले बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज के जरिए अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था. अब उन्हें टेस्ट में भी मौका मिलता हुआ दिख रहा है. हरभजन ने जतिन सप्रू के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि नितीश कुमार का फर्स्ट क्लास करियर भी ज्यादा बड़ा नहीं है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शार्दुल ने 2020-21 सीरीज में टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी. 

भज्जी ने कहा, "आपको हार्दिक पांड्या जैसा ऑलराउंडर चाहिए. लेकिन आपके पास नितीश कुमार रेड्डी को खिलाने का कोई विकल्प नहीं है. शार्दुल ठाकुर कहां हैं? हार्दिक पांड्या कहां हैं? हमने उन्हें छोटे फॉर्मेट तक सीमित कर दिया है. अचानक से इस तरह के दौरे पर आप नितीश कुमार से गेंदबाजी करने के लिए बोल रहे हैं."

इसके आगे भज्जी ने बताया कि कैसे नितीश कुमार रेड्डी कुछ ओवर फेंककर सौरव गांगुली जैसा किरदार अदा कर सकते हैं. उन्होंने कहा, "वह सौरव गांगुल जैसे इधर-उधर कुछ ओवर डाल सकते हैं और अगर उन्हें 1-2 विकेट मिलते हैं, तो यह बोनस होगा."

लंबे वक्त से बाहर हैं शार्दुल ठाकुर

गौरतलब है कि शार्दुल ठाकुर को लंबे वक्त से टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है. वह टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले गेंदबाज हैं. शार्दुल ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मुकाबला दिसंबर, 2023 में खेला था. धीरे-धीरे उन्हें टीम इंडिया से बाहर हुए एक साल गुजरने वाला है. अब तक शार्दुल ने 11 टेस्ट, 47 वनडे और 25 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. 

 

ये भी पढ़ें...

क्या अब टीम इंडिया को मोहम्मद शमी की जरूरत नहीं? ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने इस गेंदबाज को बताया रिप्लेटमेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप
IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप
टी20 डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी की नजर टेस्ट पर, देखें जबरदस्त डिफेंस का वीडियो
टी20 डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी की नजर टेस्ट पर, देखें जबरदस्त डिफेंस का वीडियो
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, पाकिस्तानियों को जबरदस्त फायदा; देखें भारत का हाल
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, पाकिस्तानियों को जबरदस्त फायदा; देखें भारत का हाल

वीडियोज

Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?
Bollywood News: सोशल मीडिया पर कार्तिक-करीना की तस्वीरें वायरल, यूजर्स के दावों ने उड़ाए होश ( 11.08.26 )
Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी
DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs
Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget