एक्सप्लोरर

Guinness World Record: गिनीज बुक में शामिल क्रिकेट के ये रिकॉर्ड हैं बेमिसाल, 'Captain Cool' धोनी का नाम भी है शामिल

Guinness World Record in Cricket: आज हम आपको ऐसे रिकॉर्ड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके भविष्य में टूटने की संभावना ना के बराबर है. इनमें पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी शामिल है.

Famous Guinness World Record in Cricket: क्रिकेट के कई अनोखे रिकॉर्ड्स गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness Book of World Record) में भी दर्ज हैं. आज हम आपको ऐसे ही कुछ रिकॉर्ड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके भविष्य में टूटने की संभावना लगभग ना के बराबर है. इन रिकॉर्ड्स में टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का नाम भी शामिल है. 2011 विश्व कप (ODI World Cup 2011) के फाइनल में इस्तेमाल धोनी का बल्ला नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत पर बिका था. इसके अलावा इस लिस्ट में नेपाल (Nepal) के महबूब आलम (Mehboob Alam), इंग्लैंड के एंथनी मैकमोहन, तुर्की के उस्मान गोकर (Usman Gokar), दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के ग्रीम स्मिथ (Graeme Smith) और वेस्टइंडीज के शैनन गेब्रीयल (Shannon Gabriel) का नाम भी शामिल हैं. आइए जानते हैं क्रिकेट के ऐसे रिकॉर्ड्स के बारे में जिनका भविष्य में टूटना लगभग नामुमकिन नजर आता है.  

नीलामी में सबसे महंगा बिका था धोनी का बल्ला 

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम भी एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है. ’कैप्टन कूल' ने 2011 विश्व कप फाइनल के दौरान जिस बल्ले का इस्तेमाल किया था, उस बल्ले को नीलामी में लगभग 1.1 करोड़ रुपये ( 151,295 डॉलर) में बेचा गया था. विश्व कप फाइनल में विजयी छक्का लगाने वाले इस बल्ले को R K Global Shares & Securities Ltd [India) ने खरीदा था.

नेपाल के महबूब आलम ने लिए हैं वनडे मैच में सभी 10 विकेट 

नेपाल के क्रिकेटर महबूब आलम (Mehboob Alam) के नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में एक बेहद ही खास रिकॉर्ड है. आलम के नाम एक वनडे मैच में सभी दस विकेट अपने नाम करने का रिकॉर्ड हैं. उन्होंने मोजाम्बिक के खिलाफ 2008 में आईसीसी वर्ल्ड क्रिकेट लीग डिविजन 5 में ये कारनामा किया था. आलम ने इस मैच में 7.5 ओवर में 12 रन देकर मोजाम्बिक टीम के सभी 10 विकेट अपने नाम किए थे. 

इंग्लैंड के इस क्रिकेटर के नाम है ये खास रिकॉर्ड 

क्रिकेट में एक ओवर में छह लीगल गेंदों पर अधिकतम कोई बल्लेबाज 36 रन स्कोर कर सकता है. क्रिकेट में युवराज सिंह, रवि शास्त्री, गैरी सोबर्स और पोलार्ड भी ये कारनामा कर चुके हैं. हालांकि सबसे कम उम्र में ऐसा करने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के एंथनी मैकमोहन के नाम है. उन्होंने मई 2003 में महज 13 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी.   

तुर्की के इस खिलाड़ी ने किया है सबसे ज्यादा उम्र में डेब्यू 

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल एक और रिकॉर्ड है जिसका टूटना भविष्य में भी नामुमकिन है. ये हैं सबसे अधिक उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का. ये रिकॉर्ड तुर्की के उस्मान गोकर के नाम दर्ज हैं. उस्मान ने 29 अगस्त, 2019 को रोमानिया के खिलाफ 59 साल और 181 दिन की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. 

ग्रीम स्मिथ ने की है सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी 

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ भी इस क्लब में शामिल हैं. उनके नाम बतौर कप्तान सबसे अधिक मैच खेलने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. स्मिथ ने अपने करियर में 109 टेस्ट मैचों में टीम की कप्तानी की थी.

वेस्टइंडीज का ये प्लेयर बना था पहला Concussion Substitute

क्रिकेट में हाल ही में एक नया बदलाव, Concussion Substitute का है. प्लेइंग इलेवन में शामिल किसी खिलाड़ी के सर पर यदि गेंद से चोट लग जाती है, तो उसके स्थान पर टीम अपने 12वें खिलाड़ी को मैदान में खेलने के लिए भेज सकती है. साल 2019 में टेस्ट मैचों में इस नियम के इस्तेमाल की अनुमति दी गई थी. इस से पहले तक सब्स्टिट्यूट खिलाड़ी को इंजर्ड प्लेयर के स्थान पर केवल फील्डिंग की इजाजत होती थी. क्रिकेट में वेस्टइंडीज के शेनन गेब्रीयल concussion substitute के तौर पर बल्लेबाजी करने वाले पहले प्लेयर थे. 

यह भी पढ़ें  

T20 World Cup 2021: विराट कोहली समेत इन बल्लेबाजों का रहा है टी20 वर्ल्ड कप में जलवा, बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

T20 World Cup 2021: टीम इंडिया की इंग्लैंड पर जीत के बाद जाफर ने लिए वॉन के मजे, सोशल मीडिया पर लिखा मजेदार पोस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 में आखिरी बार खेलेंगे ये 4 दिग्गज? टूर्नामेंट के बाद ले सकते हैं संन्यास
IPL 2026 में आखिरी बार खेलेंगे ये 4 दिग्गज? टूर्नामेंट के बाद ले सकते हैं संन्यास
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
Formula 1 Standings 2026: चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
Kuldeep Vanshika Marriage: एक-दूजे के हुए कुलदीप और वंशिका, शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
एक-दूजे के हुए कुलदीप और वंशिका, शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jammu Kashmir Terrorist: जम्मू में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने उरी सेक्टर में ढेर किया पाकिस्तानी आतंकी
जम्मू में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने उरी सेक्टर में ढेर किया पाकिस्तानी आतंकी
Saharsa News: 'काहे भाग रही है... हम बंद कर दें', सहरसा में सभा से महिलाओं के जाने पर भड़के नीतीश कुमार
'काहे भाग रही है... हम बंद कर दें', सहरसा में सभा से महिलाओं के जाने पर भड़के नीतीश कुमार
Israel-US Iran War Live: 'पता नहीं वो जिंदा भी हैं या नहीं', ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
Live: 'पता नहीं वो जिंदा भी हैं या नहीं', ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
30 साल पहले बॉडीगार्ड ने मीका सिंह को कर दिया था रिजेक्ट, बोला- पहले काम तो करो, खुद ही स्ट्रगल कर रहे
30 साल पहले बॉडीगार्ड ने मीका सिंह को कर दिया था रिजेक्ट, बोला- पहले काम तो करो, खुद ही स्ट्रगल कर रहे
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा
सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा
600 मीटर ऊपर ‘चांद’ से दिखा काबा का नजारा, मक्का क्लॉक टावर से वायरल हुआ रूह छू लेने वाला दृश्य
600 मीटर ऊपर ‘चांद’ से दिखा काबा का नजारा, मक्का क्लॉक टावर से वायरल हुआ रूह छू लेने वाला दृश्य
Embed widget