एक्सप्लोरर

गौतम गंभीर ने किया खुलासा क्यों वो साल 2007 में ही क्रिकेट से लेना चाहते थे संन्यास

गौतम गंभीर ने खुलासा किया है कि जब उनका चयन साल 2007 में 50 ओवर के वर्ल्ड कप में नहीं हुआ था तब उन्होंने प्लान बना लिया था कि वो क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लेंगे.

गौतम गंभीर ने अपने पूरे क्रिकेट करियर में कई सारे रन बनाए हैं. इसके लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स और तारीफें भी हासिल हुई. वहीं उन्हें टीम इंडिया के एक ऐसे खिलाड़ी के रूप में जाना जाता था जो अक्सर अपनी टीम को मुश्किलों से बाहर निकालता था. उन्होंने टीम इंडिया को कई मुश्किल मैचों में से बाहर निकालकर जीत दिलाई है. इन्हीं में से एक था साल 2011 का वर्ल्ड कप फाइनल. गौतम गंभीर साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल और 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे. वो गौतम गंभीर की ही पारियां थीं जिसकी बदौलत टीम इंडिया दोनों वर्ल्ड कप फाइनल जीत पाया था. हालांकि सबकुछ दिल्ली के इस बल्लेबाज जैसा नहीं हुआ. गौतम गंभीर ने खुलासा किया कि जब उनका चयन वेस्टइंडीज में हो रहे 2007 वर्ल्ड कप में नहीं हुआ तब उन्होंने रिटायरमेंट लेने का प्लान बना लिया था. उन्होंने कहा कि, '' साल 2007 में जब मेरा चयन वर्ल्ड कप के लिए नहीं हुआ तब मैं अपने करियर के सबसे निचले स्थान पर पहुंच चुका था. उससे पहले मैंने अंडर 14 और अंडर 19 दोनों वर्ल्ड कप मिस किए थे. साल 2007 में मुझे लगा था कि मैं वर्ल्ड कप के बेहद करीब हूं लेकिन मुझे टीम में जगह नहीं मिली. मैंने फिर क्रिकेट से आस लगाना छोड़ दिया.'' गंभीर ने ये सभी बातें एक इवेंट के दौरान कहीं. उन्होंने आगे कहा कि, '' जब मेरा चयन 50 ओवर वाले क्रिकेट में नहीं हुआ तब मैंने टी20 वर्ल्ड कप 2007 के चुना. पहले मैच ही मैं पाकिस्तान के खिलाफ शून्य पर आउट हो गया. लेकिन अंत में मैं टूर्नामेंट का सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी थी.'' गंभीर ने साल 2018 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट का एलान कर दिया था. वो अब लोकसभा चुनाव जीतकर भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 4 Live: आज गॉल टेस्ट का चौथा दिन, टीम इंडिया के पास 178 रनों की बढ़त
LIVE: आज गॉल टेस्ट का चौथा दिन, टीम इंडिया के पास 178 रनों की बढ़त
Watch: लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget