एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2022: क्यों विश्व कप के लिए दिनेश कार्तिक से बेहतर विकल्प हैं ऋषभ पंत, गौतम गंभीर ने बताई वजह

T20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय टीम के फर्स्ट च्वॉइस विकेटकीपर कौन होंगे, इस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया है.

Gautam Gambhir On Rishabh Pant & Dinesh Karthik: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पिछले दिनों कहा था कि T20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए हमारी टीम का प्लेइंग इलेवन तय है, हम आखिरी वक्त की तैयारियों में भरोसा नहीं करते हैं, लेकिन T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन पर लगातार क्रिकेट के जानकार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप 2022 में 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरूआत करेगी. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के फर्स्ट च्वॉइस विकेटकीपर कौन होंगे, इस पर लगातार बात हो रही है, लेकिन अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने इस पर बड़ा बयान दिया है.

'ऋषभ पंत फर्स्ट च्वॉइस विकेटकीपर होने चाहिए'

दरअसल, गौतम गंभीर का मानना है कि T20 वर्ल्ड कप के लिए ऋषभ पंत फर्स्ट च्वॉइस विकेटकीपर होने चाहिए. उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत को दिनेश कार्तिक के ऊपर तरजीह मिलनी चाहिए. गौतम गंभीर के मुताबिक, दिनेश कार्तिक फिनिशर के तौर पर बेहतर विकल्प जरूर हैं, लेकिन ऋषभ पंत अन्य भूमिकाओं को भी बेहतर तरीके से निभा पाएंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर दिनेश कार्तिक भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे, तो यह विकल्पों को सीमित करेगा, लेकिन ऋषभ पंत अगर खेलेंगे तो ऐसा नहीं होगा.

'दिनेश कार्तिक से बेहतर विकल्प हैं ऋषभ पंत'

गौतम गंभीर के मुताबिक, ऋषभ पंत डेथ ओवर के अलावा जल्दी विकेट गिरने की स्थिति में भी बेहतर विकल्प होंगे. उन्होंने कहा कि मेरी प्लेइंग इलेवन में ऋषभ पंत नंबर-5, जबकि हार्दिक पांड्या नंबर-6 पर होंगे. इसके अलावा नंबर-7 के लिए मेरी च्वॉइस अक्षर पटेल होंगे. गौतम गंभीर ने कहा कि आपको नंबर-5 और नंबर-6 पर ऐसा खिलाड़ी चाहिए जो 2-3 ओवर बल्लेबाजी कर सकें, लेकिन वॉर्म अप मैच में दिनेश कार्तिक को देखकर ऐसा नहीं लगा. पूर्व भारतीय ओपनर ने कहा कि भारतीय टीम मैनेजमेंट चाहती है कि दिनेश कार्तिक महज आखिरी की कुछ गेंदें खेंले, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में यह खतरनाक साबित हो सकता है. वह कहते हैं कि अगर भारतीय टीम के विकेट जल्दी गिरेंगे तो टीम मैनेजमेंट हार्दिक पांड्या के बजाय अक्षर पटेल को पहले बल्लेबजी करने भेजेंगे. इस वजह से मैं चाहता हूं कि ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाए.

ये भी पढ़ें-

IND vs PAK: 'यार प्रैक्टिस के टाइम में बोलो मत...', मेलबर्न में फैंस पर भड़के विराट कोहली, देखें VIDEO

T20 World Cup: वेस्टइंडीज को हरा सुपर-12 राउंड में पहुंची आयरलैंड, आयरिश क्रिकेट के लिए बेहद खास रहा दिन

अभिनव आज़ाद abp न्यूज़ की स्पोर्ट्स टीम में काम करते हैं. अभिनव ने देश के प्रतिष्ठित IIMC और दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से पढ़ाई की है. क्रिकेट और फुटबॉल के अलावा बाकी स्पोर्ट्स पर लिखते रहते हैं. इंडियन क्रिकेट और वर्ल्ड क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर पैनी नज़र रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वॉचमैन भी कहता है कि पाक से...', IND Vs PAK मैच से पहले जेमिमा रोड्रिग्स का बड़ा बयान
'वॉचमैन भी कहता है कि पाक से...', IND Vs PAK मैच से पहले जेमिमा रोड्रिग्स का बड़ा बयान
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
IND vs AFG 1st ODI: भारत ने जीता पहला वनडे, गुरबाज के शतक पर फिरा पानी; गिल-राहुल ने उड़ाए अफगानिस्तान के होश
भारत ने जीता पहला वनडे, गुरबाज के शतक पर फिरा पानी; गिल-राहुल ने उड़ाए अफगानिस्तान के होश
IND vs AFG 1st ODI Highlights: भारत ने 7 विकेट से जीता पहला वनडे, बारिश की वजह से 25-25 ओवर का खेला गया मैच; AFG का बुरा हाल
भारत ने 7 विकेट से जीता पहला वनडे, बारिश की वजह से 25-25 ओवर का खेला गया मैच; AFG का बुरा हाल

वीडियोज

Sansani: बैंकॉक टू मुंबई.... मॉडल का गांजा गैंग ! | Crime News
Kushinagar Road Accident: कुशीनगर से आया रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो, बस-ट्रक की सीधी भिड़ंत!
Iran US War | Ceasefire Deal |Mojtaba Khamenei | Trump | Janhit:ट्रंप की डील पर मुहर लगाएंगे खामनेई?
UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh: अखिलेश और योगी के बीच पूर्वांचल की आर-पार की लड़ाई!
Sandeep Chaudhary | TMC Crisis: Bengal में बागी सांसदों के खेल का सबसे सटीक विश्लेषण! | Mamata

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-ईरान के बीच हुआ समझौता तो क्या खुल जाएगा हॉर्मुज? पीस डील में क्या-क्या शामिल, जानें सब कुछ
अमेरिका-ईरान के बीच हुआ समझौता तो क्या खुल जाएगा हॉर्मुज? पीस डील में क्या-क्या शामिल, जानें सब कुछ
Saharanpur News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 5 साल की बच्ची समेत 4 की मौत
सहारनपुर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 5 साल की बच्ची समेत 4 की मौत
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
ममता समेत 5 TMC नेताओं की बढ़ी मुश्किल, सांसद काकोली घोष के बेटे ने भेजा लीगल नोटिस, कहा- 'शराब से जुड़े आरोप झूठे'
ममता समेत 5 TMC नेताओं की बढ़ी मुश्किल, काकोली घोष के बेटे ने भेजा लीगल नोटिस, कहा- 'शराब से...'
'मैं जेब में रखकर सोता हूं...', जब रेड लाइट एरिया में पहुंचे थे चंकी पांडे, दिलचस्प है किस्सा
'मैं जेब में रखकर सोता हूं...', जब रेड लाइट एरिया में पहुंचे थे चंकी पांडे, दिलचस्प है किस्सा
'2024 का चुनाव हम हारे नहीं...', INDIA गठबंधन की बैठक में राहुल का बड़ा बयान, 2029 को लेकर क्या कहा?
'2024 का चुनाव हम हारे नहीं...', गठबंधन की बैठक में राहुल का बड़ा बयान, 2029 को लेकर क्या कहा?
AI पर अमेरिकी कब्जा! Fable 5 और Mythos 5 पर लगा ताला, दुनिया और भारत के लिए क्या बदलने वाला है?
AI पर अमेरिकी कब्जा! Fable 5 और Mythos 5 पर लगा ताला, दुनिया और भारत के लिए क्या बदलने वाला है?
यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती 
यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती 
Embed widget