एक्सप्लोरर

T20 World Cup: वेस्टइंडीज को हरा सुपर-12 राउंड में पहुंची आयरलैंड, आयरिश क्रिकेट के लिए बेहद खास रहा दिन

वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर हराकर आयरलैंड T20 वर्ल्ड कप 2022 सुपर-12 में पहुंच गई है. वहीं, इस हार के बाद T20 वर्ल्ड कप 2022 में वेस्टइंडीज का सफर समाप्त हो गया है.

IRE vs WI 2022: शुक्रवार को आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही आयरलैंड की टीम T20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) के सुपर-12 राउंड (Super-12 Round) में पहुंच गई है. वहीं, वेस्टइंडीज टीम का T20 वर्ल्ड कप 2022 में सफर समाप्त हो गया है. दरअसल, पिछले 5 T20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के प्रदर्शन पर नजर डालें तो यह टीम पहले राउंड में ही टूर्नामेंट से बाहर हो जा रही थी, लेकिन इस बार आयरिश टीम दूसरे राउंड में पहुंच गई है. बहरहाल, वेस्टइंडीज के खिलाफ आयरिश टीम ने न सिर्फ मैच जीता, बल्कि क्रिकेट फैंस का दिल भी जीता.

आयरलैंड क्रिकेट के लिए आज का दिन है बेहद खास

दरअसल, आयरलैंड क्रिकेट के लिए आज का दिन कई मायनों में बेहद खास है. इस टीम ने पहले शानदार गेंदबाजी कर वेस्टइंडीज को 20 ओवर में 5 विकेट पर महज 146 रन बनाने दिए. वेस्टइंडीज के 146 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड ने 17.3 ओवर में 1 विकेट पर 150 रन बनाकर मैच जीत लिया. वेस्टइंडीज के लिए ब्रैंडन किंग ने सबसे ज्यादा 48 गेंदों पर 62 रन बनाए. वहीं, आयरलैंड के लिए गेरेथ डेलानी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. गेरेथ डेलानी ने 4 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया.

सुपर-12 राउंड में पहुंची आयरिश टीम

आयरलैंड के लिए ओपनर पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) 48 गेंदों पर 66 रन बनाकर नॉट आउट लौटे. जबकि एंड्रू बर्लबर्नी ने 23 गेंदों पर 37 रनों का योगदान दिया. वहीं, लेरकन टर्कर ने 35 गेंदों पर नॉट आउट 45 रन बनाए. इस तरह आयरलैंड ने 17.3 ओवर में 1 विकेट पर मैच आसानी से अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही आयरिश टीम सुपर-12 राउंड में पहुंच गई. जबकि इस शर्मनाक हार के साथ ही वर्ल्ड कप 2022 में वेस्टइंडीज का सफर समाप्त हो गया है.

पॉल स्टर्लिंग ने विलियम पोर्टरफील्ड को छोड़ा पीछे

वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) ने एक बड़ा रिकार्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल, पॉल स्टर्लिंग T20 वर्ल्ड कप मैच में आयरलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में आयरलैंड के पूर्व कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड को पीछे छोड़ दिया है. पॉल स्टर्लिंग T20 वर्ल्ड कप मैच में अब तक 311 रन बना चुके हैं. वहीं, T20 वर्ल्ड कप मैचों में विलियम पोर्टरफील्ड के नाम 253 रन दर्ज हैं. जबकि आयरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर केविन ओ ब्रायन के नाम T20 वर्ल्ड कप मैचों में 238 रन दर्ज हैं. T20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की फेहरिस्त में नियाल ओ ब्रायन चौथे जबकि गैरी विल्सन पांचवे नंबर पर हैं.

ये भी पढ़ें-

T20 World Cup 2022: वेस्टइंडीज के वर्ल्ड कप से बाहर होने पर फैंस ने सोशल मीडिया पर कुछ यूं किया रिएक्ट, देखें मजेदार रिएक्शन्स

T20 World Cup 2022: अफरीदी की गेंदों को काउंटर करने के लिए रोहित ने की 'खास तैयारी', नेट्स में जमकर बहाया पसीना

अभिनव आज़ाद abp न्यूज़ की स्पोर्ट्स टीम में काम करते हैं. अभिनव ने देश के प्रतिष्ठित IIMC और दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से पढ़ाई की है. क्रिकेट और फुटबॉल के अलावा बाकी स्पोर्ट्स पर लिखते रहते हैं. इंडियन क्रिकेट और वर्ल्ड क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर पैनी नज़र रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर पर ऑरेंज और पर्पल कैप दोनों, सबसे ज्यादा छक्के भी, इस ऑलराउंडर ने काटा गदर; दुनिया हैरान
सिर पर ऑरेंज और पर्पल कैप दोनों, सबसे ज्यादा छक्के भी, इस ऑलराउंडर ने काटा गदर
PCB ने बदला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का मॉडल, पुराने सिस्टम का अंत; इस फॉर्मूले के तहत मिलेगी सैलरी
PCB ने बदला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का मॉडल, पुराने सिस्टम का अंत; इस फॉर्मूले के तहत मिलेगी सैलरी
किस खिलाड़ी के साथ बैटिंग करने में सबसे ज्यादा मजा आया? विराट कोहली का जवाब उड़ा देगा होश
किस खिलाड़ी के साथ बैटिंग करने में सबसे ज्यादा मजा आया? विराट कोहली का जवाब उड़ा देगा होश
Watch: अकेला वैभव सूर्यवंशी, सामने पूरी श्रीलंका टीम, हुई भयंकर हाथापाई; वीडियो उड़ा देगा होश
अकेला वैभव सूर्यवंशी, सामने पूरी श्रीलंका टीम, हुई भयंकर हाथापाई; वीडियो उड़ा देगा होश

वीडियोज

Sansani | Crime News: एक हीरोइन का 'आखिरी सस्पेंस' ! | Mumbai News
Assam Air Force Plane Crash: शहीद हुए 5 जवान, वीडियो देख दहल जाएगा आपका दिल!
Iran US War | Trump | Mojtaba | Janhit: ट्रंप की डील ईरान के लिए 'जीत' या फिर 'आत्मसमर्पण'?
US Iran Peace Deal | Bharat Ki Baat: होर्मुज खुलेगा तो पेट्रोल-डीजल सस्ता? | Iran US War | Trump
Iran US War | Inflation | Trump | Peace Deal | Sandeep Chaudhary: समझौते से महंगाई पर लगेगी लगाम?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आसमान को चीरकर पाकिस्तान में भारत मचाएगा तबाही! स्वदेशी लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का टेस्ट कामयाब
आसमान को चीरकर PAK में भारत मचाएगा तबाही! लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का टेस्ट कामयाब
स्टैंड-अप कॉमेडी शो विवाद मामले में अपडेट, इस दिन दर्ज होंगे प्रणीत मोरे और सेजल पवार के बयान
स्टैंड-अप कॉमेडी शो विवाद मामले में अपडेट, इस दिन दर्ज होंगे प्रणीत मोरे और सेजल पवार के बयान
PCB ने बदला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का मॉडल, पुराने सिस्टम का अंत; इस फॉर्मूले के तहत मिलेगी सैलरी
PCB ने बदला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का मॉडल, पुराने सिस्टम का अंत; इस फॉर्मूले के तहत मिलेगी सैलरी
'गदर' डायरेक्टर संग खत्म अमीषा पटेल के गिले-शिकवे, तारा-सकीना की दिखी ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री, Inside Photos
'गदर' डायरेक्टर संग खत्म अमीषा पटेल के गिले-शिकवे, तारा पर सकीना ने लुटाया प्यार, देखिए फोटोज
Explained: नेतन्याहू से नाराज ट्रंप ने दी साथ छोड़ने की धमकी! अमेरिका ने नाता तोड़ा तो कैसे बिखर जाएगा इजरायल?
नेतन्याहू से नाराज ट्रंप ने दी साथ छोड़ने की धमकी! क्यों US के बिना नहीं टिक पाएगा इजरायल?
Opinion: सपा नेता जावेद अली ने बहुसंख्यक जहर वाले यूं ही नहीं दिया बयान, इसके पीछे छिपे बड़े सियासी मायने
सपा नेता जावेद अली ने बहुसंख्यक जहर वाले यूं ही नहीं दिया बयान, इसके पीछे छिपे बड़े सियासी मायने
इधर यूएस-ईरान में डील का ऐलान, उधर भारत सरकार का LPG और पेट्रोल को लेकर आ गया बड़ा बयान
इधर यूएस-ईरान में डील का ऐलान, उधर भारत सरकार का LPG और पेट्रोल को लेकर आ गया बड़ा बयान
Farmer Invest in Stock Market: क्या शेयर बाजार में पैसा लगा सकते हैं गांव के किसान, जानें कैसे करें शुरुआत?
क्या शेयर बाजार में पैसा लगा सकते हैं गांव के किसान, जानें कैसे करें शुरुआत?
Embed widget