एक्सप्लोरर

PAK vs ENG 2022: पाकिस्तानी टीम पर भड़के पूर्व दिग्गज, कहा- बिल्कुल बच्चों की टीम लग रही थी, इससे अच्छा तो अनफिट और मोटे मोटे खिलाड़ी खिला लो

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज हारने के बाद पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि पाकिस्तानी टीम बिल्कुल बच्चों की टीम लग रही थी, खिलाड़ी बेचारे लग रहे थे. इससे अच्छा तो अनफिट, मोटे मोटे खिलाड़ी खिला लो.

Saeed Ajmal On Pak Team: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को आखिरी T20 मैच में 67 रनों से हरा दिया. इस तरह इंग्लैंड ने 4-3 से सीरीज से अपने नाम कर लिया. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 209 रन बनाए. जिसके जवाब में मेजबान पाकिस्तान 20 ओवर में 8 विकेट पर महज 142 रन बना सकी. वहीं, पाकिस्तान के दोनों ओपनर मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम सस्ते में आउट हो गए. हालांकि, शान मसद ने 56 रनों की पारी जरूर खेली, लेकिन पाकिस्तान टीम को हार से नहीं बचा सके. इस तरह अपनी घरेलू सरजमीं पर पाकिस्तान को 3-4 से सीरीज में हार का सामना करना पड़ा.

'बिल्कुल बच्चों की टीम लग रही थी, खिलाड़ी बेचारे लग रहे थे'

पाकिस्तान की इस हार पर पूर्व खिलाड़ी सईद अजमल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तानी टीम बिल्कुल बच्चों की टीम लग रही थी, खिलाड़ी बेचारे लग रहे थे. इतना मारा है इन लोगों ने, जिस तरह के मोमेंटम से वो खेलते हैं, उस तरह से हम में भी खेलना चाहिए. आप लोगों के अंदर इतना खौफ है  कि 'हमें सेलेक्ट किया जाएगा या नहीं'. उन्होंने आगे कहा कि डर से आप खेलेंगे तो आप असफल होंगे, निडर क्रिकेट खेलेंगे तो कामयाब होंगे.

'इससे अच्छा तो अनफिट, मोटे मोटे खिलाड़ी खिला लो'

सईद अजमल ने कहा कि एक मैच में अच्छा खेलोगे और 10 मैच बुरे खेल जाते हो, पता नहीं कैसी ट्रेनिंग कर रहे हो. इससे अच्छा तो अनफिट, मोटे मोटे खिलाड़ी खिला लो, शरजील खान और आजम खान जैसे खिलाड़ियों को खेलने का मौका दो. उन्होंने आगे कहा कि आपने हारिस को रख लिया, इस से सौ गुना बेहतर आजम खान है, निडर क्रिकेट खेलता है, मारता तो है कम से कम. स्ट्राइक रेट तो है उसका. गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद पाकिस्तान टीम लगातार आलोचनाओं का शिकार हो रही है.

ये भी पढ़ें-

T20 World Cup 2022: शोएब मलिक से लेकर आंद्रे रसेल तक, टी20 वर्ल्ड कप में इस बार नहीं दिखेंगे ये 15 दिग्गज खिलाड़ी

T20 World Cup 2022: कैसे टी20 विश्व कप जीतेगी टीम इंडिया? सामने आईं ये बड़ी कमज़ोरियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: अभी कवर्स से ढका हुआ है ग्राउंड, जानें गॉल से ताजा अपडेट
LIVE: अभी कवर्स से ढका हुआ है ग्राउंड, जानें गॉल से ताजा अपडेट
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
WTC की टेबल में भारत से ऊपर बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा नुकसान
WTC की टेबल में भारत से ऊपर बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा नुकसान
2027 वनडे वर्ल्ड कप का महात्मा गांधी से क्या है कनेक्शन?
2027 वनडे वर्ल्ड कप का महात्मा गांधी से क्या है कनेक्शन?

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget