एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2022: कैसे टी20 विश्व कप जीतेगी टीम इंडिया? सामने आईं ये बड़ी कमज़ोरियां

Indian Team: टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम की कई बड़ी कमजोरियां सामने आई हैं जो टीम के लिए वर्ल्ड कप में बड़ी परेशानी बन सकती हैं.

Team India Weakness: ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में अब कुछ दिन ही रह गए हैं. इस वर्ल्ड कप से पहले सभी टीमें खिताब जीतने कि लिए पूरी तैयारी कर रही है. हालांकि भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले जसप्रीत बुमराह के बाहर होने से बड़ा झटका लगा है. दरअसल चोट के कारण भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. इसके अलावा भारतीय टीम की कुछ और बड़ी कमजोरियां सामने आई हैं. जो टी20 वर्ल्ड कप जीतने में बड़ी बाधा बन सकती हैं. आज हम आपको भारतीय टीम की उन्हीं कमजोरियों के बारे में बताएंगे जो टी20 वर्ल्ड कप में परेशानी खड़ी कर सकती है.

बुमराह के बिना कमजोर तेज गेंदबाजी
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के ठीक पहले भारत को सबसे बड़ा झटका जसप्रीत बुमराह के रूप में लगा है. दरअसल, चोट के कारण जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. ऐसे में उनके बिना भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी काफी कमजोर नजर आ रही है. बुमराह को वर्तमान समय में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज माना जाता है. ऐसे में उनके न होने से भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा नुकसान हो सकता है.

डेथ ओवर्स में खराब गेंदबाजी
भारतीय टीम की टी20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले दूसरी सबसे बड़ी कमजोरी उसकी डेथ ओवर्स में खराब गेंदबाजी है. दरअसल, भारतीय टीम के गेंदबाज पिछले कुछ वक्त से डेथ ओवर्स में काफी महंगे साबित हुए हैं. डेथ ओवर्स में महंगे और खराब गेंदबाजी के कारण ही भारत को एशिया कप से बाहर होना पड़ा था. ऐसे में अगर भारतीय टीम डेथ ओवर्स में खराब गेंदबाजी को ठीक नहीं करती है तो यह टीम को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है.

खराब फील्डिंग
भारतीय टीम का फील्डिंग में भी प्रदर्शन पिछले कुछ समय से खास नहीं रहा है. टीम की फील्डिंग पिछले कुछ वक्त से औसत ही रही है. भारतीय फील्डरों ने मैदान पर कई कैच छोड़े हैं और कई रन दिए हैं. ऐसे में भारत को टी20 वर्ल्ड कप जीतना है तो इस बड़ी परेशानी से जल्द से जल्द निजात पाना होगा.

स्पिनर्स का औसत प्रदर्शन
डेथ ओवर्स के अलावा भारतीय टीम के लिए एक बड़ी परेशानी टीम के स्पिनर्स का औसत प्रदर्शन भी बना हुआ है. दरअसल, भारतीय टीम के स्पिनर्स मैच में रन तो रोक ले रहे हैं. हालांकि वह टीम को जरूरत के समय विकेट निकाल के नहीं दे पा रहे हैं. ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए भारतीय टीम के स्पिनरों को अपने प्रदर्शन में सुधार लाना होगा.  

यह भी पढ़ें:

T20 World Cup: इन बल्लेबाज़ों ने 2007 से 2021 तक टी20 वर्ल्ड कप में की रनों की बरसात, अब तक बनाएं सर्वाधिक रन

T20 World Cup 2022: शोएब मलिक से लेकर आंद्रे रसेल तक, टी20 वर्ल्ड कप में इस बार नहीं दिखेंगे ये 15 दिग्गज खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे स्क्वाड के ऐलान पर अपडेट, BCCI के लिए सिरदर्द बने 3 खिलाड़ी
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे स्क्वाड के ऐलान पर अपडेट, BCCI के लिए सिरदर्द बने 3 खिलाड़ी
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
शाहरुख खान के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव, दुबई में खरीदा आलीशान घर
शाहरुख खान के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव, दुबई में खरीदा आलीशान घर

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget