एक्सप्लोरर

Virat Kohli: 'अच्छे लीडर नहीं विराट, लेकिन रोहित...', पूर्व क्रिकेटर का कोहली पर तीखा प्रहार

Virat Kohli: भारत के एक पूर्व क्रिकेटर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के कप्तानी करने के तरीके में अंतर बताया है. उन्होंने विराट पर तंज भी कसा है.

Robin Uthappa on Virat Kohli Rohit Sharma Captaincy: विराट कोहली अपनी फिटनेस, मैदान पर आक्रामक खेल और अपने जोशीले अंदाज के लिए खासे लोकप्रिय हैं. वो कोहली ही थे, जिनके अंडर भारत की टेस्ट टीम का कायापलट हुआ था और टीम इंडिया के अंदर फिटनेस को लेकर नए मानक तय हुए थे. कोहली के कप्तान रहते भारत का तीनों फॉर्मेट में जीत प्रतिशत 50 से अधिक था. मगर इस बीच पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने 'किंग कोहली' के लीडरशिप करने के तरीके पर सवाल खड़े कर दिए हैं. साथ ही उन्होंने रोहित और कोहली की तुलना भी की.

एक मीडिया चैनल से बात करते हुए रॉबिन उथप्पा ने बताया, "विराट कोहली की कप्तानी का तरीका ऐसा था कि आपको उनके लेवल पर पहुंचना होता था. फिर चाहे वो फिटनेस हो, खाने की आदतें हों, सुनना और किसी बात से सहमत होने जैसी चीजों में खिलाड़ियों को विराट के लेवल पर होना अनिवार्य था."

विराट कोहली पर कसा तंज

रॉबिन उथप्पा ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के कप्तानी के तरीके की तुलना करते हुए कहा, "दो प्रकार के लीडर होते हैं. एक कहता है कि ये मानक तय किए गए हैं, इन्हें आपको प्राप्त करना होगा. दूसरा कहता है मैं आपके साथ हूं और आपको उन मानकों तक पहुंचने में मदद करूंगा जो तय किए जा चुके हैं. दोनों काम करते हैं और उसके परिणाम भी निकल कर आते हैं, लेकिन साथी खिलाड़ी पर उसका प्रभाव अलग होता है. एक आपका मनोबल बढ़ाता है तो दूसरे के साथ काम करके आपका मनोबल गिरा हुआ लगने लगता है."

विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारतीय टीम की विफलता के बाद टी20 टीम की कप्तानी छोड़ दी थी. उसी साल एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि विराट वनडे टीम की कप्तानी जारी रखना चाहते थे, लेकिन BCCI अलग-अलग फॉर्मेट में अलग कप्तान के पक्ष में नहीं थी. इस कारण कोहली को मजबूरन वनडे टीम की कप्तानी भी छोड़नी पड़ी.

यह भी पढ़ें:

11 रन के भीतर गिर गए 5 विकेट, MI की टीम ने उड़ाया गर्दा; 97 रनों से दर्ज की बंपर जीत

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
IND vs SL 1st Test Live Score: भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट के आखिरी दिन का खेल शुरू, भारत जीत से 6 विकेट दूर
Live Score: IND vs SL पहले टेस्ट के आखिरी दिन का खेल शुरू, भारत जीत से 6 विकेट दूर
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रनों का लक्ष्य, इतने रन कभी नहीं हुए चेज
LIVE: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रनों का लक्ष्य, इतने रन कभी नहीं हुए चेज
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget