एक्सप्लोरर

IND vs ENG: भारत के स्टार प्लेयर को मिली चेतावनी, इंग्लैंड के खिलाफ नहीं किया ऐसा तो हो जाएगी टीम इंडिया से छुट्टी

IND vs ENG 1st T20: भारत बनाम इंग्लैंड पहला टी20 मैच कोलकाता में खेला जाएगा. इस मैच से पूर्व एक भारतीय खिलाड़ी को चेतावनी मिल गई है.

IND vs ENG 1st T20 Match: विराट कोहली और रोहित शर्मा की रिटायरमेंट के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट एक नई टी20 टीम तैयार करने में जुटा है. छोटे फॉर्मेट में अभिषेक शर्मा उन खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्हें टॉप ऑर्डर में लगातार मौके मिले हैं लेकिन वो अपने प्रदर्शन में निरंतरता लाने में नाकाम रहे हैं. अभिषेक के पास मैदान के चारों पर शॉट्स लगाने की काबिलियत है और उन्होंने जुलाई 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मात्र 47 गेंद में शतक जड़ डाला था. अब भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अभिषेक को लेकर बड़ा बयान दिया है.

आकाश चोपड़ा ने अभिषेक शर्मा की फॉर्म पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, "अभिषेक की फॉर्म में उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं. अपने करियर के दूसरे टी20 मैच में ही उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक लगाया था. उनमें टैलेंट भरा हुआ है, लेकिन प्रदर्शन में निखार नहीं आया है. मुझे लगता है कि यह उनके लिए आखिरी मौका है. वो अच्छा करते हैं तो यह बढ़िया बात होगी। इन 5 मैचों में उन्हें सबकुछ कर दिखाना होगा."

करो या मरो की लड़ाई, वरना...

आकाश चोपड़ा ने कहा कि अभिषेक शर्मा को वही काम करना होगा जो संजू सैमसन ने पिछले 3 मैचों में किया है. अगर ऐसा नहीं हुआ तो उनकी जगह यशस्वी जायसवाल या कोई और ले लेगा. अभिषेक शर्मा ने अब तक टी20 क्रिकेट में 11 पारियों में 171.81 के स्ट्राइक रेट से 256 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट काफी बढ़िया है, लेकिन 23.27 का औसत चिंताजनक है. अब तक अभिषेक अपने टी20 करियर में एक शतक और एक फिफ्टी लगा चुके हैं.

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज की बात करें तो पहला मैच 22 जनवरी यानी आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. यह पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला होगा. ईडन गार्डन्स में जब भारत-इंग्लैंड आखिरी बार भिड़े थे, तब इंग्लैंड ने बाजी मारी थी.

यह भी पढ़ें:

12 साल पहले जब आखिरी बार रणजी खेले थे विराट कोहली, तो कैसा रहा था प्रदर्शन, कोच गंभीर ने की थी ओपनिंग

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
क्या पहले टेस्ट में दोबारा बैटिंग करने आ सकते हैं केएल राहुल? जानें ICC का नियम
क्या पहले टेस्ट में दोबारा बैटिंग करने आ सकते हैं केएल राहुल? जानें ICC का नियम
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget