एक्सप्लोरर

Fastest Centuries in T20i: भारत के टी20 में 3 सबसे तेज शतक, रोहित-सूर्या भी लिस्ट में शामिल; अब अभिषेक शर्मा ने मारी एंट्री

Fastest Centuries in T20I: अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज शतक 35 गेंद में आया था. जानिए किसने खेली थी यह ताबड़तोड़ पारी?

Fastest Centuries in T20I: जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा को डेब्यू का अवसर मिला था. दुर्भाग्यवश पहले मैच में अभिषेक शून्य के स्कोर पर आउट हो गए थे, लेकिन अपने करियर के दूसरे ही मैच में उन्होंने शतक ठोक दिया है. IPL में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए खेलने वाले अभिषेक शर्मा ने महज 46 गेंद में सेंचुरी पूरी करने के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में जगह बना ली है. बता दें कि सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों में 2 खिलाड़ी अभिषेक शर्मा से ऊपर हैं.

सबसे तेज सेंचुरी की लिस्ट

रोहित शर्मा (35 गेंद)- अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय प्लेयर रोहित शर्मा हैं. उन्होंने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ मैच में मात्र 35 गेंद में शतक पूरा कर लिया था. उस मैच में रोहित ने केएल राहुल के साथ 165 रन की सलामी साझेदारी भी की थी. रोहित शर्मा ने अपनी पारी में 12 चौके और 10 छक्के लगाए. वहीं टीम इंडिया ने इस मैच को 88 रन से जीत लिया था. रोहित दुनिया में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में चौथे पायदान पर हैं.

सूर्यकुमार यादव (45 गेंद)- भारत के लिए दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले प्लेयर सूर्यकुमार यादव हैं. उन्होंने 2023 में श्रीलंका के खिलाफ मैच में 45 गेंद में शतक पूरा कर लिया था. सूर्यकुमार इस भिड़ंत में 51 गेंद खेलकर 112 रन बनाकर नाबाद लौटे थे और इस पारी में उनके बल्ले से 7 चौके और 9 छक्के निकले थे. भारत ने इस बार श्रीलंका को 91 रनों से रौंदा था.

अभिषेक शर्मा/केएल राहुल (46 गेंद)- अभिषेक शर्मा और केएल राहुल, टी20 क्रिकेट में सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं. राहुल ने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में 46 गेंद में शतक लगाया था. इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 5 छक्के लगाए. वहीं जिम्बाब्वे के खिलाफ 2024 में अभिषेक शर्मा ने भी 46 गेंद खेलकर सेंचुरी पूरी की. उनकी पारी में 7 चौके और 8 छक्के आए. भारत ने इस मैच को 100 रन से जीता है.

35 गेंद- रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका (2017)

45 गेंद- सूर्यकुमार यादव बनाम श्रीलंका (2023)

46 गेंद- केएल राहुल बनाम वेस्टइंडीज (2016)

46 गेंद- अभिषेक शर्मा बनाम जिम्बाब्वे (2024)

यह भी पढ़ें:

1983 विश्व कप जीतने पर नहीं मिला इनाम..., दिग्गज ने गुमनाम रहकर BCCI से की पैसे की मांग; कहा- 125 करोड़ बहुत...

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
पंजाब में ऑपरेशन लोटस! AAP विधायक का दावा, बीजेपी में शामिल होने का दिया गया लालच
पंजाब में ऑपरेशन लोटस! AAP विधायक का दावा, बीजेपी में शामिल होने का दिया गया लालच
Kim Jong Un Successor: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने किया अपने उत्तराधिकारी का ऐलान, किसे सौंप दी अपनी विरासत?
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने किया उत्तराधिकारी का ऐलान, किसे सौंप दी अपनी विरासत?
टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर? सूर्या ने दिया हेल्थ अपडेट
टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर?

वीडियोज

Bigg Boss 19, प्यार और नई शुरुआत पर Farrhana ने खोले दिल के राज
'The 50’ में Groupism और Insecurities पर Archit ने तोड़ी चुप्पी
Bharat Bandh Today: जानिए लेबर कोड, बिजली बिल और US डील…पर क्यों भड़का भारत देश? |ABPLIVE
Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार |Khabar Gawah Hai With Megha Prasad
Textile Industry को बड़ी राहत! US Market में India को मिलेगा Zero-Duty Advantage?| Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
पंजाब में ऑपरेशन लोटस! AAP विधायक का दावा, बीजेपी में शामिल होने का दिया गया लालच
पंजाब में ऑपरेशन लोटस! AAP विधायक का दावा, बीजेपी में शामिल होने का दिया गया लालच
Kim Jong Un Successor: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने किया अपने उत्तराधिकारी का ऐलान, किसे सौंप दी अपनी विरासत?
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने किया उत्तराधिकारी का ऐलान, किसे सौंप दी अपनी विरासत?
टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर? सूर्या ने दिया हेल्थ अपडेट
टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर?
सनी देओल ने कंफर्म की दो फिल्में, 2026 में मचाएंगी धमाल, एक्टर बोले- इमोशनल करने वाली फिल्म है
सनी देओल ने कंफर्म की दो फिल्में, 2026 में मचाएंगी धमाल, एक्टर बोले- इमोशनल करने वाली फिल्म है
Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश के जिस नेता ने की थी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग करने की बात, वो किस पार्टी से लड़ा चुनाव?
बांग्लादेश के जिस नेता ने की थी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग करने की बात, वो किस पार्टी से लड़ा चुनाव?
Investment Tips: एफडी से ज्यादा रिटर्न देती हैं ये 3 सरकारी स्कीम, हर 6 महीने में मिलता है इंटरेस्ट
एफडी से ज्यादा रिटर्न देती हैं ये 3 सरकारी स्कीम, हर 6 महीने में मिलता है इंटरेस्ट
Sarojini Naidu Birthday: जिन्ना से कैसे थे सरोजिनी नायडू के संबंध, दोस्ती से दरार तक कैसे पहुंचा था यह रिश्ता?
जिन्ना से कैसे थे सरोजिनी नायडू के संबंध, दोस्ती से दरार तक कैसे पहुंचा था यह रिश्ता?
Embed widget