एक्सप्लोरर

Exclusive: 'स्मिथ या वॉर्नर को नहीं मिलनी चाहिए कप्तानी', मिचेल जॉनसन ने बताया कौन है सबसे बड़ा दावेदार

Mitchell Johnson Interview: लीजेंड्स लीग क्रिकेट में इंडिया कैपिटल्स के लिए खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने लखनऊ में एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की.

Mitchell Johnson on Australia New ODI Captain: लीजेंड्स लीग क्रिकेट (Legends League Cricket) में इंडिया कैपिटल्स (India Capitals) के लिए खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन (Mitchell Johnson) ने लखनऊ में एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के नए वनडे कप्तान को लेकर अपनी पसंद बताई. उन्होंने बताया कि फिंच के बाद कौन कप्तान बनने का सबसे बड़ा दावेदार है. इसके अलावा उन्होंने भारत की विश्व कप टीम और लीजेंड्स लीग में खेलने को लेकर भी बातचीत की.

'स्मिथ या वॉर्नर को नहीं मिलनी चाहिए कप्तानी'

ऑस्ट्रेलिया के नए वनडे कप्तान को लेकर भी मिचेल जॉनसन ने एबीपी न्यूज से बातचीत की. उन्होंने कहा, "ऑस्ट्रेलिया के पास बहुत सारे ऑप्शन नहीं हैं. मिचेल मार्श की पिछले कुछ समय से काफी चर्चा हो रही है. उनके अलावा ग्लेन मैक्सवेल भी एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं. वह ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करना पसंद करेंगे."

वहीं डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ को कप्तानी दिए जाने के कयासों पर मिचेल जॉनसन ने कहा कि इन दोनों में से किसी को कप्तान नहीं होना चाहिए. वह टीम के सीनियर खिलाड़ी हैं. उन्हें पहले की तरह टीम का मार्गदर्शन करना चाहिए. वह दोनों अपने करियर के आखिरी पड़ाव में हैं, ऐसे में उन्हें कप्तानी नहीं देनी चाहिए. जॉनसन ने ट्रैविस हेड को भी एक ऑप्शन बताया पर उन्होंने कहा कि उनका निरंतर प्रदर्शन न करना एक बड़ी समस्या है.

इंडिया कैपिटल्स और लीजेंड्स लीग को लेकर जॉनसन ने कही ये बात

इंडिया कैपिटल्स की टीम में अपने रोल और लीजेंड्स लीग की तैयारी को लेकर मिचेल जॉनसन ने कहा, "यह काफी मजेदार था. हालांकि कुछ कठिन वक्त भी रहे. जैसे 6-7 हफ्तों की ट्रेनिंग पर नेट्स में अपने टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ आकर अच्छा लगा. एक गेंदबाज के तौर पर खुद को सेल्फ रेडी रखना काफी मुश्किल होता है, वो भी तब जब आप लंबे समय से क्रिकेट से दूर रहे हों. मैंने अपना आखिरी प्रोफेशनल मुकाबला साल 2018 में खेला था. उसके बाद मैने एक चैरिटी मैच खेला था."

क्या लीजेंड्स लीग में भी अपने पुराने अग्रेशन के साथ गेंदबाजी करेंगे? इस सवाल के जवाब में जॉनसन ने कहा, "वह दिन चले गए हैं. मैं इंडिया कैपिटल्स के साथ खेल रहा हूं, मैं गेंद को ज्यादा स्विंग कराने और बीच में कभी-कभी एक या दो शॉट गेंद डालने की कोशिश करता हूं. मैं यहां हर मैच का भरपूर लुत्फ उठाना चाहता हूं. मैं यहां रिटायर खिलाड़ियों के साथ खेलकर मैच का पूरा आनंद लेना चाहता हूं."

यह भी पढ़ें-

Exclusive: 'शमी को न लेना बड़ी गलती', abp न्यूज से मिचेल जॉनसन ने बताया विश्व कप टीम चुनने में भारत से कहां हुई चूक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?
कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा
कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget