एक्सप्लोरर

Exclusive: 'शमी को न लेना बड़ी गलती', abp न्यूज से मिचेल जॉनसन ने बताया विश्व कप टीम चुनने में भारत से कहां हुई चूक

Mitchell Johnson: लीजेंड्स लीग क्रिकेट में इंडिया कैपिटल्स के लिए खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने लखनऊ में एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की. पढ़िए उनका पूरा इंटरव्यू.

Mitchell Johnson on Indian Squad: लीजेंड्स लीग क्रिकेट (Legends League Cricket) में इंडिया कैपिटल्स के लिए खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने लखनऊ में एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की. इस दौरान जॉनसन ने भारत की विश्व कप टीम, ऑस्ट्रेलिया के नए वनडे कप्तान और लीजेंड्स लीग में खेलने को लेकर बड़ी बात कही है.

शमी को टीम में न लेना बड़ी गलती- जॉनसन

एबीपी न्यूज से खास बातचीत में मिचेल जॉनसन ने भारत की टी20 विश्व कप टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है. मिचेल जॉनसन ने कहा, "भारतीय टीम में एक एकस्ट्रा तेज गेंदबाज होना चाहिए था. जॉनसन ने आगे कहा कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मेन टीम में लेना चाहिएथा. उन्हें स्टैंडबाई खिलाड़ी के रूप में रखा गया है. यह एक बड़ी गलती हो सकती है."

'ऑस्ट्रेलिया की कंडीशंस को देखते हुए तीन स्पिनर्स को चुनना सही फैसला नहीं'

जॉनसन ने आगे कहा, "भारत के सेलेक्टर्स ने अपने हिसाब से एक बैलेंस टीम चुनी होगी. पर टीम में तीन स्पिनर को जगह देना मेरे ख्याल से बहुत अच्छा ऑप्शन नहीं है. ऑस्ट्रेलिया में स्पिनरों को ज्यादा टर्न नहीं मिलने वाला है. वहां की पिचों पर एकस्ट्रा बाउंस मिलेगा. ऐसे में टीम में एक एक्सट्रा तेज गेंदबाज होना चाहिए था."

ऑस्ट्रेलिया के वनडे कप्तान को लेकर बताई अपनी पसंद

वहीं ऑस्ट्रेलिया के नए वनडे कप्तान को लेकर भी मिचेल जॉनसन ने एबीपी न्यूज से बातचीत की. उन्होंने कहा, "ऑस्ट्रेलिया के पास बहुत सारे ऑप्शन नहीं हैं. मिचेल मार्श की पिछले कुछ समय से काफी चर्चा हो रही है. उनके अलावा ग्लेन मैक्सवेल भी एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं. वह ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करना पसंद करेंगे."

वहीं डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ को कप्तानी दिए जाने के कयासों पर मिचेल जॉनसन ने कहा कि इन दोनों में से किसी को कप्तान नहीं होना चाहिए. वह टीम के सीनियर खिलाड़ी हैं. उन्हें पहले की तरह टीम का मार्गदर्शन करना चाहिए. वह दोनों अपने करियर के आखिरी पड़ाव में हैं, ऐसे में उन्हें कप्तानी नहीं देनी चाहिए. जॉनसन ने ट्रैविस हेड को भी एक ऑप्शन बताया पर उन्होंने कहा कि उनका निरंतर प्रदर्शन न करना एक बड़ी समस्या है.

इंडिया कैपिटल्स और लीजेंड्स लीग को लेकर जॉनसन ने कही ये बात

इंडिया कैपिटल्स की टीम में अपने रोल और लीजेंड्स लीग की तैयारी को लेकर मिचेल जॉनसन ने कहा, "यह काफी मजेदार था. हालांकि कुछ कठिन वक्त भी रहे. जैसे 6-7 हफ्तों की ट्रेनिंग पर नेट्स में अपने टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ आकर अच्छा लगा. एक गेंदबाज के तौर पर खुद को सेल्फ रेडी रखना काफी मुश्किल होता है, वो भी तब जब आप लंबे समय से क्रिकेट से दूर रहे हों. मैंने अपना आखिरी प्रोफेशनल मुकाबला साल 2018 में खेला था. उसके बाद मैने एक चैरिटी मैच खेला था."

क्या लीजेंड्स लीग में भी अपने पुराने अग्रेशन के साथ गेंदबाजी करेंगे? इस सवाल के जवाब में जॉनसन ने कहा, "वह दिन चले गए हैं. मैं इंडिया कैपिटल्स के साथ खेल रहा हूं, मैं गेंद को ज्यादा स्विंग कराने और बीच में कभी-कभी एक या दो शॉट गेंद डालने की कोशिश करता हूं. मैं यहां हर मैच का भरपूर लुत्फ उठाना चाहता हूं. मैं यहां रिटायर खिलाड़ियों के साथ खेलकर मैच का पूरा आनंद लेना चाहता हूं."

यह भी पढ़ें:

World Wrestling Championship: विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में बजरंग पुनिया ने जीता ब्रॉन्ज, अपने नाम किया खास रिकार्ड

IND vs AUS: '71 शतक लगाना मज़ाक नहीं, विराट एक योद्धा है...', कोहली को लेकर आरोन फिंच ने दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget