एक्सप्लोरर

BAN vs AFG: बांग्लादेश के खिलाफ टीम की कप्तानी को लेकर रोमांचित हैं राशिद खान

अनुभवी स्पिनर राशिद खान बांग्लादेश के खिलाफ गुरूवार से शुरू हो रहे तीसरे क्रिकेट टेस्ट में अफगानिस्तान की कप्तानी करेंगे.

अनुभवी स्पिनर राशिद खान बांग्लादेश के खिलाफ गुरूवार से शुरू हो रहे तीसरे क्रिकेट टेस्ट में अफगानिस्तान की कप्तानी करेंगे. अफगानिस्तान को टेस्ट दर्जा 2017 में मिला और उसने जून 2018 में भारत के खिलाफ पहला टेस्ट खेला. इसके बाद दूसरे टेस्ट में हालांकि उसने आयरलैंड को सात विकेट से हराया. विश्व कप के बाद लेग स्पिनर राशिद को तीनों प्रारूप में कप्तान बनाया गया. आईपीएल स्टार राशिद जब इस मैच के लिये उतरेंगे तो सबसे युवा टेस्ट कप्तान बन जायेंगे जिनकी उम्र 20 साल 350 दिन है. जिम्बाब्वे के ततेंडा तायबू ने श्रीलंका के खिलाफ हरारे में 2004 में जब टेस्ट कप्तानी संभाली थी तब वह राशिद से आठ दिन बड़े थे. राशिद ने कहा,‘‘मैं काफी रोमांचित हूं. यह नयी भूमिका है और मैं सकारात्मक रहकर खेल का पूरा मजा लेने की कोशिश करूंगा.’’ हाल ही के महीनों में अफगानिस्तान टीम काफी उतार चढाव से गुजरी है. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अप्रैल 2019 में रहमत शाह को टेस्ट कप्तान बनाया. विश्व कप के बाद हालांकि राशिद को कमान सौंपने के मायने है कि एक भी मैच खेले बिना शाह को हटा दिया गया. बांग्लादेशी टीम स्पिन आक्रमण को उतारेगी लेकिन अफगानिस्तान के कोच एंडी मोल्स ने कहा कि उनकी टीम बिना किसी दबाव के खेलेगी. उन्होंने कहा,‘‘बांग्लादेशी टीम का हम काफी सम्मान करते हैं. वे हमसे बेहतर है लेकिन हम उनसे डरते नहीं हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 1st T20I Live Score: बैक टू बैक विकेट गिरने से दबाव में टीम इंडिया, अय्यर-पटेल क्रीज पर मौजूद
LIVE: बैक टू बैक विकेट गिरने से दबाव में टीम इंडिया, अय्यर-पटेल क्रीज पर मौजूद
पहला टी20 जीतने के लिए टीम इंडिया को रचना होगा इतिहास, सामने सबसे बड़ा रन चेज
पहला टी20 जीतने के लिए टीम इंडिया को रचना होगा इतिहास, सामने सबसे बड़ा रन चेज
NZ ने बना डाला टी20 का सबसे बड़ा स्कोर, फिलिप्स ने ठोके 82, टीम इंडिया को 226 का लक्ष्य
NZ ने बना डाला टी20 का सबसे बड़ा स्कोर, फिलिप्स ने ठोके 82, टीम इंडिया को 226 का लक्ष्य
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget