एक्सप्लोरर

ENG vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड ने रचा इतिहास, बना डाला सबसे तेज 50 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Fastest team 50s in Test Cricket: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने सिर्फ 4.2 ओवर में 50 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. इंग्लैंड ने 30 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया है.

Fastest team 50s in Test Cricket: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इतिहास रच दिया. ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने सिर्फ 4.2 ओवर में 50 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. इंग्लैंड के नाम अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 रन बनाने का रिकॉर्ड हो गया है. 

किसी टीम द्वारा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 रन बनाने का रिकॉर्ड अब इंग्लैंड के नाम हो गया है. इंग्लैंड ने यह कारनामा वेस्टइंडीज के खिलाफ किया. ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने सिर्फ 4.2 ओवर में 50 रन बना डाले. इससे पहले भी किसी टीम द्वारा सबसे तेज 50 रन बनाने का रिकॉर्ड भी इंग्लैंड के ही नाम था. 1994 में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4.3 ओवर में 50 रन बनाए थे. 

पांचवें ओवर में 50 रन पूरे 

इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. ओपनर जैक क्रॉली खाता खोले बिना ही आउट हो गए थे. हालांकि, बेन डकेट पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने ताबड़तोड़ बैटिंग से अपनी टीम के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड कर दिया. डकेट ने टेस्ट में भी टी20 जैसी बैटिंग की. इंग्लैंड ने जब पांचवें ओवर में 50 रन पूरे किए तो बेन डकेट 14 गेंद में 33 रन पर थे. उनके साथ ओली पोप 9 गेंद में 16 रन पर थे. 

बिना छक्का मारे बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 

इंग्लैंड ने सिर्फ 4.2 ओवर यानी 26 गेंद में ही 50 रन बनाकर टेस्ट क्रिकेट में किसी टीम द्वारा सबसे तेज 50 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. आपको जानकर हैरानी होगी कि इंग्लैंड की तरफ से इस दौरान कोई छक्का नहीं लगा. इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने सिर्फ चौके मारे और वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. 

पुरुषों के टेस्ट में सबसे तेज़ टीम 50 रन

4.2 - इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, नॉटिंघम, आज
4.3 - इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, द ओवल, 1994
4.6 - इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, मैनचेस्टर, 2002
5.2 - श्रीलंका बनाम पाक, कराची, 2004
5.3 - भारत बनाम इंग्लैंड, चेन्नई, 2008
5.3 - भारत बनाम वेस्टइंडीज, पोर्ट ऑफ स्पेन, 2023

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

26 साल के हसन महमूद के आगे ऑस्ट्रेलिया ढेर, बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड
26 साल के हसन महमूद के आगे ऑस्ट्रेलिया ढेर, बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड
गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह
गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह
इसलिए गौतम गंभीर को बर्खास्त नहीं करेगा BCCI, सामने आई 2 बहुत बड़ी वजह
इसलिए गौतम गंभीर को बर्खास्त नहीं करेगा BCCI, सामने आई 2 बहुत बड़ी वजह
AUS vs BAN: बांग्लादेश ने तोड़ा कंगारुओं का घमंड, ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने
बांग्लादेश ने तोड़ा कंगारुओं का घमंड, ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget