एक्सप्लोरर

इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट के लिए किया टीम का एलान, शोएब बशीर की जगह लियाम डॉसन को मिला मौका

IND vs ENG 4th Test, England Squad: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से 27 जुलाई के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा.

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए 14 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है. चोटिल शोएब बशीर की जगह लेफ्ट आर्म स्पिनर लियाम डॉसन को मौका मिला है. इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट के लिए टीम में पांच तेज गेंदबाज रखे हैं. वहीं डॉसन के रूप में टीम में एकमात्र स्पिनर है. वहीं तेज गेंदबाज जैमी ओवरटन और सैम कुक को टीम से बाहर कर दिया गया है.

बाएं हाथ के स्पिनर लियाम डॉसन को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया है. डॉसन ने इंग्लिश टीम में शोएब बशीर की जगह ली है, जो बाएं हाथ की उंगली में फ्रैक्चर के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. 

35 साल के लियाम डॉसन ने इंग्लैंड के लिए आखिरी टेस्ट मैच जुलाई 2017 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था. पिछले दो सालों से वह हैम्पशायर के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. 2023 और 2024 में वह पीसीए प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीत चुके हैं. हालांकि, उन्होंने अब तक केवल तीन टेस्ट खेले हैं और उनके नाम सात विकेट हैं. 

इंग्लैंड पुरुष टीम के राष्ट्रीय चयनकर्ता ल्यूक राइट ने डॉसन के सिलेक्शन को लेकर कहा, "लियाम डॉसन टीम में जगह पाने के हकदार हैं. काउंटी चैंपियनशिप में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है और वह हैम्पशायर के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं."

भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम- बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, लियाम डॉसन, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जैमी स्मिथ, जोश टंग और क्रिस वोक्स. 

ऐसा रहा है सीरीज का हाल 

हेडिंग्ले, लीड्स में खेला गया पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीता था. इसके बाद बर्मिंघम में टीम इंडिया ने अंग्रेजों को 336 रनों से रौंदा. फिर लॉर्ड्स में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच इंग्लैंड ने अंतिम दिन 22 रनों से जीता. अब इंग्लैंड सीरीज में 2-1 से आगे है. ऐसे में टीम इंडिया को सीरीज जीतने के लिए बाकी बचे दोनों टेस्ट हर हाल में जीतने होंगे. वहीं इंग्लैंड को सीरीज अपने नाम करने के लिए सिर्फ एक टेस्ट जीतना है.

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 10 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर पर ताजा अपडेट, BCCI का नया प्लान लीक!
टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर पर ताजा अपडेट, BCCI का नया प्लान लीक!
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget