एक्सप्लोरर

ENG vs SA: दक्षिण अफ्रीका के इन तीन गेंदबाजों ने पलटा गेम, पढ़ें कैसे आखिरी 3 ओवरों में इंग्लैंड को रुलाया

T20 World Cup 2024: दक्षिण अफ्रीका ने सुपर 8 के मुकाबले में इंग्लैंड को 7 रनों से हरा दिया. इस मुकाबले के दौरान रबाडा, जानेसन और नॉर्खिया का आखिरी ओवर काफी अहम साबित हुआ.

T20 World Cup 2024 ENG vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 7 रनों से हरा दिया. टी20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले को जीत सकती थी. लेकिन आखिरी तीन ओवरों में उसका पूरा खेल बिगड़ गया. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को जानेसन, कगीसो रबाडा और नॉर्खिया अहम साबित हुए. नॉर्खिया ने आखिरी ओवर में महज 6 रन दिए थे. इस ओवर में एक विकेट भी लिया.

इंग्लैंड ने 17 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान के साथ 139 रन बना लिए थे. हैरी ब्रूक 47 रन और लियाम लिविंगस्टोन 33 रन बनाकर खेल रहे थे. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की ओर से 18वां ओवर कगीसो रबाडा लेकर आए. उन्होंने ओवर की दूसीर गेंद पर लिविंगस्टोन को आउट कर दिया. रबाडा ने इस ओवर में सिर्फ 4 रन दिए. यहां से इंग्लैंड की मुश्किल बढ़ना शुरू हो गई.

नॉर्खिया और जानेसन ने दिखाया कमाल -

दक्षिण अफ्रीका के लिए 19वां ओवर जानेसन ने किया. उन्होंने पहली गेंद डॉट निकाली. इसके बाद डबल और तीन सिंगल दिए. उन्होंने आखिरी गेंद पर डबल दिया. इस तरह इंग्लैंड ने इस ओवर से 7 रन बनाए. उसने 19 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान के साथ 150 रन बना लिए. ब्रूक 53 रन और सैम करन 5 रन बनाकर खेल रहे थे. इसके बाद नॉर्खिया ने आखिरी ओवर में कमाल कर दिया. उन्होंने महज 6 रन दिए. इस तरह इंग्लैंड को 7 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल -

दक्षिण अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 163 रन बनाए थे. ओपनर क्विंटन डी कॉक ने 65 रनों की पारी खेली. उन्होंने 38 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के लगाए. डेविड मिलर ने 43 रनों की अहम पारी खेली. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 6 विकेट के नुकसान के साथ 156 रन ही बना सकी. उसके लिए हैरी ब्रूक ने 37 गेंदों में 53 रन बनाए. लिविंगस्टोन ने 33 रनों की पारी खेली.

यह भी पढ़ें : IND vs BAN: टीम इंडिया का बांग्लादेश से मुकाबला, सेमीफाइनल से दूर कर सकते हैं ये तीन फैक्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार
श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget