एक्सप्लोरर

ENG vs SA Test: लॉर्ड्स में इंग्लिश टीम पर भारी पड़ रहे प्रोटियाज, दूसरे दिन हासिल की 124 रन की बढ़त

Lord's Test: इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है. यहां दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड पर 124 रन की लीड हासिल कर ली है.

ENG vs SA 1st Test: इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका (ENG vs SA) के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे टेस्ट मैच में इंग्लिश टीम पर प्रोटियाज हावी दिखाई दे रहे हैं. पहले दिन दमदार गेंदबाजी के बाद दूसरे दिन बल्लेबाजी में भी दक्षिण अफ्रीका ने अच्छा प्रदर्शन किया. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अफ्रीकी टीम ने पहली पारी के आधार पर 124 रन की लीड बना ली है. अभी उसके पास 3 विकेट और बाकी हैं.

मैच का पहला दिन काफी हद तक बारिश से धुल गया था. हालांकि पहले दिन हुए 32 ओवर के खेल में ही दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने इंग्लैंड के 116 रन पर 6 विकेट गिरा दिए थे. दूसरा दिन जब शुरू हुआ तो अफ्रीकी गेंदबाजों का आक्रामक रवैया जारी रहा और इंग्लिश टीम 165 रन पर ऑलआउट कर दी गई. इंग्लैंड की तरफ से महज ऑली पॉप (73) ने टक्कर दी. रबाडा ने 5, नॉर्किया ने 3 और यान्सिन ने 2 विकेट चटकाए.

इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने दम दिखाया. कप्तान डीन एल्गार (47) और सारेल अर्वी (73) ने प्रोटियाज टीम को अच्छी शुरुआत दी. 85 रन पर अफ्रीकी टीम का पहला विकेट गिरा. इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते रहे. कीगन पीटरसन (24), एडन मार्करम (16), रासी वॉन डेर डूसैं (19) बड़ी पारियां नहीं खेल पाए. 210 रन तक आते-आते अफ्रीकी टीम 6 विकेट खो चुकी थी. यहां से केशव महाराज (41) और मार्को यान्सिन (41 नाबाद) ने 72 रन की साझेदारी करते हुए टीम की लीड 100 के पार पहुंचाई. इंग्लिश टीम की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स ने 3 विकेट चटकाए. अन्य सभी गेंदबाजों को 1-1 विकेट मिले.

इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: एलेक्स लीस, जैक क्राउली, ऑली पॉप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बने फॉक्स (विकेटकीपर), स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच, मैथ्यू पॉट्स, जेम्स एंडरसन.

दक्षिण अफ्रीका प्लेइंग इलेवन: डीन एल्गार (कप्तान), सारेल अर्वी, कीगन पीटरसन, एडन मार्करम, रासी वान डेर डुसैं, काइल वैरीन, मार्को यान्सिन, केशव महाराज, एनरिक नॉर्किया, लुंगी एनगिडी.

यह भी पढ़ें..

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'25 से 30 ओवर के बाद गेंद नरम', बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने टीम इंडिया को किया सावधान
'25 से 30 ओवर के बाद गेंद नरम', बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने टीम इंडिया को किया सावधान
हरभजन सिंह क्यों चाहते हैं श्रीसंत को रूममेट बनाना, कहा- 'वो और मैं एक रूम में होंगे तो...'
हरभजन सिंह क्यों चाहते हैं श्रीसंत को रूममेट बनाना, कहा- 'वो और मैं एक रूम में होंगे तो...'
इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल
इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल
'गौतम गंभीर अच्छा बंदा है, लेकिन...', टीम इंडिया के हेड कोच पर क्या बोल गए हरभजन सिंह?
'गौतम गंभीर अच्छा बंदा है, लेकिन...', टीम इंडिया के हेड कोच पर क्या बोल गए हरभजन?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget