एक्सप्लोरर

टेस्ट टीम में वापसी पर दिनेश कार्तिक की निगाहें


टेस्ट टीम में वापसी पर दिनेश कार्तिक की निगाहें

चेन्नई: वनडे और टी20 टीम में शानदार वापसी करने के बाद अब विकेटकीपर बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक को टेस्ट टीम में वापसी की उम्मीद है. 


भारतीय टेस्ट टीम में वापसी पर नजरें टिकाए बैठे दिनेश कार्तिक ने कहा कि वह अपने शाट्स की बदौलत मध्यक्रम में प्रभाव छोड़ने में सक्षम हैं लेकिन कभी विकेटकीपिंग नहीं छोड़ेंगे.


घरेलू सत्र में अच्छे प्रदर्शन की बदौलत कार्तिक ने हाल में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय टीमों में वापसी की लेकिन वेस्टइंडीज दौरे पर सिर्फ बल्लेबाज के रूप में खेले.


कार्तिक ने पांचवें और अंतिम एकदिवसीय मैच में नाबाद 50 रन बनाए जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच में 48 रन की पारी खेली.


बांग्लादेश के खिलाफ 2010 में अपना पिछला टेस्ट खेलने वाले कार्तिक ने कहा,‘‘मैं एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और टी20 टीम का हिस्सा हूं इसलिए अब टेस्ट टीम में स्थान के लिए प्रयास करना चाहता हूं. यह मेरा सपना है. मैं एक बार फिर सफेद पोशाक पहनना चाहता हूं और विराट कोहली की कप्तानी में खेलना चाहता हूं. मेरे पास जिस तरह के शॉट हैं वह मध्यक्रम में प्रभाव छोड़ सकते हैं.’’ 


उन्होंने कहा,‘‘यह महत्वपूर्ण है कि मैं मुझे एकदिवसीय प्रारूप में मिले मौके का इस्तेमाल करूं. लेकिन मैं इसके बारे में सोचते रहकर अपने ऊपर दबाव नहीं बनाना चाहता. मेरी योजना जब भी मौका मिले तब रन बनाना है. देश के लिए रन बनाना अच्छा लगता है. टीम में वापसी अच्छा अहसास है. लक्ष्य 2019 में विश्व कप में खेलना है.’’ 


जब यह पूछा गया कि एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम में बल्लेबाज के रूप में चयन के कारण क्या वह विकेटकीपिंग छोड़कर बल्लेबाजी पर ध्यान देना चाहते हैं तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं विशुद्ध विकेटकीपर और विशुद्ध बल्लेबाज हूं. इस तरह से मैं दो कौशल वाला खिलाड़ी हूं. मैं विशुद्ध आलराउंडर हूं और किसी भी स्थान पर क्षेत्ररक्षण कर सकता हूं. मुझे हमेशा से आत्मविश्वास रहा है कि मैं किसी भी टीम में बल्लेबाज के रूप में खेल सकता हूं. विकेटकीपर मेरे अंदर नैसर्गिक रूप से है.’’


आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपरकिंग्स की वापसी के बारे में कार्तिक ने कहा,‘‘यह बड़ी चुनौती है. आपको पता है कि शून्य से टीम तैयार करना आसान नहीं होता. नियमों के सामने आने तक हमें कुछ नहीं पता. मैं अपने घरेलू शहर के लिए खेलना पसंद करूंगा. सीएसके ने हालांकि मुझे कभी नहीं चुना है.’’ 


पिछले घरेलू सत्र में बीसीसीआई की तटस्थ स्थल की नीति पर कार्तिक ने कहा,‘‘मेरा मानना है कि तटस्थ स्थल का प्रारूप बीसीसीआई का बेहतरीन प्रयास है. लेकिन मुझे लगता है कि टीमों को घरेलू और विरोधी के मैदान पर खेलना चाहिए क्योंकि प्रत्येक संघ के घरेलू मैदान से काफी इतिहास जुड़ा है.’’ उन्होंने कहा कि घरेलू टीमों के पिचों को अपने तरीके से तैयार करने की शिकायतों से टॉस को खत्म करके निपटा जा सकता है.


आयरलैंड और अफगानिस्तान को टेस्ट दर्जा देने पर उन्होंने कहा, ‘‘यह काफी रोचक होगा. यह देखना होगा कि उनका घरेलू ढांचा कैसा है. आज की दुनिया में यह महत्वपूर्ण है कि टेस्ट क्रिकेट को जितना संभव हो उतना रोमांचक बनाया जाए.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
WTC पॉइंट्स टेबल में कहां पर है भारत और श्रीलंका, जानिए
WTC पॉइंट्स टेबल में कहां पर है भारत और श्रीलंका, जानिए
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Embed widget