एक्सप्लोरर

15 गेंद में फिफ्टी ठोकने वाले ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर पर करोड़ों लुटाने को तैयार दिल्ली कैपिटल्स! लेकिन नहीं करेगी रिटेन

IPL 2025 Retained Players: दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 3 भारतीय खिलाड़ियों के अलावा एक ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर को भी रिटेन कर सकती है.

Delhi Capitals Retention List IPL 2025: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन का क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. खासतौर पर BCCI द्वारा जारी की गई रिटेंशन लिस्ट ने ऑक्शन के प्रति सबका रोमांच बढ़ा दिया है. अब दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिटेन किए जाने खिलाड़ियों पर एक नया अपडेट सामने आया है. ऋषभ पंत और अक्षर पटेल जैसे नामी खिलाड़ियों को दिल्ली द्वारा रिटेन किए जाने की खबरें हैं, लेकिन इस फ्रैंचाइजी ने एक युवा ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर पर भी नजरें बनाई हुई हैं.

पीटीआई के अनुसार IPL के एक सूत्र ने बताया कि दिल्ली कैपिटल्स, ऋषभ पंत को 18 करोड़, अक्षर पटेल को 14 करोड़ और कुलदीप यादव को 11 करोड़ रुपये में रिटेन कर सकती है. इसके अलावा दिल्ली की नजरें ऑस्ट्रेलिया के 22 वर्षीय धाकड़ प्लेयर जेक फ्रेजर मैकगर्क पर भी हैं. रिपोर्ट अनुसार दिल्ली का मैनेजमेंट मैकगर्क पर राइट टू मैच कार्ड (RTM कार्ड) का इस्तेमाल कर सकता है.

15 गेंद में लगा चुके हैं फिफ्टी

मैकगर्क ने IPL 2024 में 36.67 के औसत से खेलते हुए 330 रन बनाए थे. मैकगर्क सबसे ज्यादा अपने स्ट्राइक रेट के लिए चर्चाओं में रहे थे. उन्होंने पिछले सीजन करीब 234 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से रन बनाए और सीजन में कुल 28 छक्के भी लगाए थे. मैकगर्क पर इसलिए भी दिल्ली की नजर होगी क्योंकि उन्होंने पिछले सीजन एक नहीं बल्कि 2 बार 15 गेंद में फिफ्टी ठोक डाली थी. उन्होंने एक बार सनराइजर्स हैदराबाद और एक बार मुंबई इंडियंस के खिलाफ महज 15 गेंद में अर्धशतक लगाकर दिल्ली की टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी.

IPL 2024 के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए इसी साल टी20 डेब्यू किया था, लेकिन अब तक वो कंगारू टीम के लिए 4 टी20 मैचों में 66 ही रन बना पाए हैं. इसके अलावा उन्होंने 2 वनडे मैच भी खेले हैं, जिनमें उनके नाम 51 रन हैं. मैकगर्क का खेलने का तरीका बहुत एग्रेसिव है और अपना दिन होने पर वो किसी भी टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा औसत से रन बनाने वाले बल्लेबाज, लिस्ट में पिछले साल डेब्यू करने वाला भारतीय शामिल

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
श्रेयस अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव; सुंदर भी बाहर
अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स

वीडियोज

Bharat Ki Baat:जब दो ठाकरे लड़े, तो शिंदे-भाजपा ने मारी बाजी! कहां हार गए Thackeray Brothers? | BMC Election Result 2026
Sansani:पटना में हैवानियत की हॉरर पिक्चर ! | Crime News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | National Capital | delhi | ABP News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | delhi | ABP News
Chitra Tripathi: ठाकरेशाही का पतन... इनसाइड फैक्ट्स जो चौंकाने वाले | BMC Election Results

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
श्रेयस अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव; सुंदर भी बाहर
अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
BJP National President Election: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
इन बीमारियों से जूझ रहे हैं तो जरूर खाएं करेला, 7 दिन में दिखने लगता है असर
इन बीमारियों से जूझ रहे हैं तो जरूर खाएं करेला, 7 दिन में दिखने लगता है असर
कौन कराता है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, क्या इसमें भी होती है चुनाव आयोग की दखल?
कौन कराता है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, क्या इसमें भी होती है चुनाव आयोग की दखल?
12वीं से इंजीनियरिंग तक वालों के लिए मौका, गुजरात पुलिस में निकली टेक्निकल भर्ती
12वीं से इंजीनियरिंग तक वालों के लिए मौका, गुजरात पुलिस में निकली टेक्निकल भर्ती
Embed widget