एक्सप्लोरर

ऑलराउंडर के रूप में टीम में जगह बनाने चाहते हैं दीपक चहर

दीपक चहर टीम में नई गेंद से गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी अपना जलवा दिखाना चाहते हैं

एशिया कप के दौरान चोटिल हार्दिक पांड्या की जगह टीम में शामिल किए गए दीपक चहर एक ऑलराउंडर के तौर पर करियर को आगे बढ़ाने चाहते हैं. चहर एक ऐसा खिलाड़ी बनना चाहते हैं जो टीम के लिए नई गेंद के साथ गेंदबाजी करे और बाद में बल्ले से भी अहम भूमिका निभाए.

एशिया कप में खराब डेब्यू के बाद चहर इस वक्त विजय हजारे ट्रॉफी में खुद को साबित कर रहे हैं. 20 विकेट के साथ वो इस वक्त दूसरे नंबर पर हैं. चहर ने आईएएनएस से कहा, "मैं बल्लेबाजी भी कर सकता हूं. मैं एशिया कप में हार्दिक पांड्या के विकल्प के तौर पर चुना गया था."

उन्होंने कहा, "मैं अपने आप को एक बल्लेबाज के तौर पर साबित करना चाहता हूं. मैं एक ऐसा ऑलराउंडर खिलाड़ी बनना चाहता हूं जो नई गेंद से गेंदबाजी कर सके. मैं अपने आप को इस तरह से तैयार करना चाहता हूं कि अगर चयनकर्ता नई गेंद फेंकने वाला गेंदबाज चाहें तो मुझे चुनें वहीं अगर वह ऑलराउंडर खिलाड़ी चाहें तो मेरा नाम उनके जहन में आए."

राजस्थान इस वनडे टूर्नामेंट के इलीट ग्रुप-सी में है.

चहर ने कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन में बल्लेबाजी के मौकों का पूरा उपयोग करना चाहेंगे.

उन्होंने कहा, "मैंनै आईपीएल के एक मैच में अच्छे रन किए थे. महेंद्र सिंह धोनी ने मुझे ऊपर भेजा था. इस साल उम्मीद है कि मुझे बल्ले से ज्यादा योगदान देने का मौका मिलेगा. जब एक तेज गेंदबाज बल्लेबाजी कर सकता है तो टीम को संतुलन मिलता है."

राजस्थान के इस ऑलराउंडर ने कहा, "यह भारतीय टीम शानदार है. आपसे हमेशा उम्मीद की जाती है कि आप ड्रेसिंग रूम में एक नंबर-1 टीम के खिलाड़ी के जैसा व्यवहार करें."

चहर ने अपने पहले वनडे मैच में चार ओवरों में 37 रन देकर एक विकेट हासिल किया था.

चहर को उम्मीद है कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली घरेलू वनडे सीरीज में भारतीय टीम में जगह बना सकेंगे.

उन्होंने कहा, "शुरुआत बेशक अच्छी नहीं रही, लेकिन मुझे दूसरा मौका मिलने की उम्मीद है. मैं काफी मेहनत कर रहा हूं. आईपीएल से मुझे काफी मदद मिली है. जब आईपीएल नहीं था तब डेब्यू करने वाले खिलाड़ी भीड़ के सामने दबाव महसूस करते थे, लेकिन आईपीएल के आने से बाद से आपके पास पहले ही वो अनुभव होता है जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चाहिए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया का व्यस्त कार्यक्रम, इन दो देशों के साथ खेलेगी T20 सीरीज
T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया का व्यस्त कार्यक्रम, इन दो देशों के साथ खेलेगी T20 सीरीज
'गोली मार दो...' पाकिस्तानी दिग्गज ने किसको लेकर दिया विवादित बयान, मचा बवाल
'गोली मार दो...' पाकिस्तानी दिग्गज ने किसको लेकर दिया विवादित बयान, मचा बवाल
काव्या मारन की टीम ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को करोड़ों में खरीदा? ऑक्शन के बाद सोशल मीडिया पर मचा बवाल
काव्या मारन की टीम ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को करोड़ों में खरीदा? ऑक्शन के बाद सोशल मीडिया पर मचा बवाल
IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए कब से शुरू होगा टिकटों का बिकना? जानें कैसे होगी बुकिंग और कितनी हो सकती है कीमत
आईपीएल 2026 के लिए कब से शुरू होगा टिकटों का बिकना? जानें कैसे होगी बुकिंग और कितनी हो सकती है कीमत

वीडियोज

Iran Israel US War: ईरान ने Dubai को फिर से दहलाया, आसमान में दिखा धुंए का गुबार!| Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट!
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump | Netanyahu
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
Embed widget