एक्सप्लोरर

नहीं होगी नवंबर में क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी, बड़ी वजह आई सामने

Rinku singh and priya saroj wedding date: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी नवंबर में होनी थी, लेकिन अब ये नहीं होगी. इसे पोस्टपोन कर दिया गया है. बड़ी वजह भी सामने आई.

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी इसी साल नवंबर में होनी थी, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है. 8 जून को रिंकू और प्रिया की लखनऊ स्थिति एक लग्जरी होटल में सगाई हुई थी, इसमें बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, जया बच्चन और कई वीवीआईपी गेस्ट आए थे. दोनों की शादी 18 नवंबर 2025 को होनी थी, जो अब इस साल नहीं होगी.

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 18 नवंबर 2025 को ताज वाराणसी में होनी थी. दोनों का रोका आईपीएल 2025 से पहले हुआ था, बता दें कि रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं और इस सीजन के लिए फ्रेंचाइजी ने उन्हें 13 करोड़ रुपये की बड़ी रकम के साथ रिटेन किया था.

क्यों टली क्रिकेटर की शादी?

अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी को टाल दिया गया है. इसके पीछे वजह रिंकू का टीम के लिए कमिटमेंट है. रिंकू को टीम के साथ खेलने जाना है. 27 वर्षीय रिंकू सिंह ने भारत के लिए 2 वनडे और 33 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने क्रमश 55 और 546 रन बनाए हैं.

कब होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी?

क्रिकेट टूर्नामेंट में व्यस्तता के चलते इस शादी को टाल दिया गया है, ताज वाराणसी से नवंबर की बुकिंग को कैंसिल करवा दिया गया है. अब फरवरी की बुकिंग की गई है, शादी का वेन्यू यही होगा. रिपोर्ट में उनके परिजनों के हवाले से बताया कि अब शादी फरवरी 2026 में होगी. हालांकि अभी इसकी तारीख कंफर्म नहीं हुई है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by PRIYA SAROJ (@ipriyasarojmp)

IPL में सबसे पहले पंजाब किंग्स ने ख़रीदा था रिंकू को

जी हां, क्या आपको पता है कि वो पंजाब किंग्स टीम थी जिसने रिंकू सिंह को पहली बार आईपीएल में ख़रीदा था. तब इस फ्रेंचाइजी का नाम किंग्स XI पंजाब था, और 2017 ऑक्शन में उन्होंने रिंकू को अपनी टीम का सदस्य बनाया था. हालांकि वो एक मैच भी नहीं खेले थे. 2018 में उन्हें केकेआर ने खरीदा, पहले सीजन उन्हें 4 मैच खेलने का मौका मिला. 

गुजरात के खिलाफ 5 गेंदों में 5 छक्के जीत के लिए चाहिए थे, तब रिंकू ने यश दयाल की गेंदों पर लगातार पांच छक्के मारकर केकेआर को जिताया था. ये उनके करियर का महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ, अब वह इस टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. उन्होंने आईपीएल में अभी तक 59 मैच खेले हैं, जिसमे 1099 रन बनाए हैं. उनकी भूमिका फिनिशर की है.

कौन हैं रिंकू सिंह की पत्नी प्रिया सरोज

प्रिया सरोज की उम्र 26 साल की है, उनका जन्म 23 नवंबर 1998 को वाराणसी में हुआ था. वह मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं. 2024 लोकसभा चुनावों में जीतने वाले उम्मीदवारों में वह दूसरी सबसे युवा उम्मीदवार थी.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सबसे ज्यादा टी20 शतक में अभिषेक शर्मा ने कोहली को पछाड़ा, 197 पारी पहले तोड़ा रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा टी20 शतक में अभिषेक शर्मा ने कोहली को पछाड़ा, 197 पारी पहले तोड़ा रिकॉर्ड
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
टी20 में सबसे तेज 100... वेलिंग्टन में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, रचा इतिहास
टी20 में सबसे तेज 100... वेलिंग्टन में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, रचा इतिहास
अभिषेक शर्मा की 15 गेंद में फिफ्टी, युवराज ने 12 गेंद का रिकॉर्ड याद दिलाकर खींची टांग
अभिषेक शर्मा की 15 गेंद में फिफ्टी, युवराज ने 12 गेंद का रिकॉर्ड याद दिलाकर खींची टांग

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget