एक्सप्लोरर

'हार्दिक पांड्या जो कर सकता है वो कोई नहीं...', चीफ सिलेक्टर ने IPL के प्रदर्शन को नजरंदाज कर चुनी है टीम इंडिया

T20 World Cup 2024: हार्दिक पांड्या की फॉर्म फिलहाल अच्छी नहीं है. फिर भी चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं. टीम इंडिया में कोई हार्दिक की जगह नहीं ले सकता.

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम के चयन के बाद रोहित शर्मा और अजीत अगरकर ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. हार्दिक पांड्या को वर्ल्ड कप में टीम का उपकप्तान बनाया गया है, लेकिन खराब फॉर्म के बावजूद उनका उपकप्तान बनना सवालों के घेरे में आ गया है. मगर चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने खराब फॉर्म के बावजूद हार्दिक का बचाव किया है. बता दें कि हार्दिक ने IPL 2024 में अभी तक 10 मैच खेलते हुए 21.9 की औसत से केवल 197 रन बनाए हैं. वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 5 विकेट लिए हैं, मगर 11 के इकॉनमी रेट से रन लुटाए हैं.

अजीत अगरकर ने हार्दिक पांड्या की तारीफ करते हुए कहा, "हार्दिक पांड्या अभी तक IPL में मुंबई इंडियंस के लिए खेले सभी मैचों में फिट बने रहे हैं. अभी वर्ल्ड कप के पहले मैच से पूर्व हमारे पास करीब एक महीना बचा हुआ है. उनका फिट रहना बहुत जरूरी है क्योंकि टीम इंडिया में जो हार्दिक पांड्या कर सकते हैं वो कोई और नहीं कर सकता." ये गौर करने वाली बात है कि भारतीय टीम को अक्सर तेज गेंदबाजी ऑल-राउंडर की कमी खलती रही है. ऐसे में पांड्या का अनुभव वाकई में भारत के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकता है, मगर इसके लिए उनका फॉर्म में आना जरूरी है.

चोट से उबर कर वापस आए हैं हार्दिक

याद दिला दें कि पिछले साल अक्टूबर में हार्दिक पांड्या को टखने में चोट आई थी. इसी कारण वो 2023 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाए थे. उसके बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज को भी मिस कर दिया था. खैर हार्दिक ने कई महीनों का ब्रेक लेने के बाद IPL 2024 में क्रिकेट के मैदान में वापसी की थी. दुर्भाग्यवश ब्रेक लेने के कारण उनकी फॉर्म पर गहरा असर पड़ा है. तेज गेंदबाजी ऑल-राउंडर के तौर पर भारतीय टीम में शिवम दुबे का भी चयन हुआ है. इसलिए अगर पांड्या नहीं चल पाए तो दुबे उनकी प्लेइंग इलेवन में जगह को छीन सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

क्लासेन-मार्करम का गरजेगा बैट, रबाडा ढाएंगे गेंद से कहर, टी20 वर्ल्ड कप में ऐसी हो सकती है दक्षिण अफ्रीकी टीम

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: भारत का पहला विकेट गिरा, यशस्वी जायसवाल हुए रन आउट
LIVE: भारत का पहला विकेट गिरा, यशस्वी जायसवाल हुए रन आउट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
IPL टीमों का देशप्रेम, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर यूं जताया गर्व
IPL टीमों का देशप्रेम, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर यूं जताया गर्व
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget