एक्सप्लोरर

घंटो बल्लेबाजी कर सकते हैं पुजारा लेकिन डांस नहीं: विराट कोहली

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक जीत के बाद खिलाड़ियों के जश्न मनाने को लेकर कप्तान विराट कोहली ने कहा कि पुजारा मैदान पर घंटों बल्लेबाजी कर सकते हैं लेकिन डांस नहीं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत की जीत में चेतेश्वर पुजारा ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया. इस शानदार प्रदर्शन का का नतीजा है कि पुजारा को ‘मैन आफ द सीरीज’ चुना गया, हालांकि जब टीम के साथी खिलाड़ी जश्न मनाने के लिये डांस करने लगे तो उस दौरान पुजारा ‘हाथ-पैर’ भी नहीं हिला सके जिससे पता चलता है कि वो कितने सीधे साधे खिलाड़ी हैं.

मैच खत्म होने के बाद कप्तान विराट कोहली ने भी पुजारा के इस स्वभाव के बारे में जिक्र किया. चौथे टेस्ट के आखिरी दिन जब भारत सीरीज 2-1 से जीती तो टीम के सभी खिलाड़ी अचानक नाचने लगे, पर पुजारा ऐसा नहीं कर पाये जिससे अन्य साथी उनका हाथ पकड़कर डांस कराने लगे, इससे कोहली ने इसे ‘पुजारा डांस’ करार कर दिया.

भारत की ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट सीरीज में जीत के नायक पुजारा ने सीरीज में 521 रन बनाये और मैन ऑफ द सीरीज रहे लेकिन जब नाचने की बारी आयी तो वह ऐसा नहीं कर पाए.

कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस डांस के बारे में पूछे जाने के बाद मुस्कुराते हुए कहा, ‘‘ भारतीय टीम ने ‘पुजारा डांस’ किया था क्योंकि जब वह चलते हैं तो अपना हाथ नहीं हिलाते हैं.’’

भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘ यह डांस पुजारा के चलने के तरीके से प्रेरित था जिसे ऋषभ पंत ने शुरू किया और हम भी इस डांस में शामिल हो गये. ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता वह क्या करना चाहते थे. यह मुझे अच्छा लगा जो काफी आसान था लेकिन पुजारा इतना भी नहीं कर सके. आप देख सकते हो कि वो कितने सीधे-साधे हैं.’’

भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ने सीरीज में जीत के बाद डांस में टीम का नेतृत्व किया.

पुजारा के लिए यह सीरीज काफी यादगार रही क्योंकि चार साल पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में संघर्ष किया था और इसी सत्र में इंग्लैंड दौर पर उन्हें अंतिम 11 में जगह नहीं मिली थी.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SRH vs RCB Pitch Report: प्लेऑफ से पहले RCB और SRH का आखिरी मैच, पिच का कैसा रहेगा बर्ताव? किसे मिलेगा फायदा
प्लेऑफ से पहले RCB और SRH का आखिरी मैच, पिच का कैसा रहेगा बर्ताव? किसे मिलेगा फायदा
SRH vs RCB: टॉप-2 में पहुंचने के लिए हैदराबाद को चाहिए कितनी बड़ी जीत? आज बेंगलुरु संग मुकाबला; समझें पूरा गणित
टॉप-2 में पहुंचने के लिए SRH को चाहिए कितनी बड़ी जीत? आज RCB संग मुकाबला; समझें पूरा गणित
VAIBHAV SOORYAVANSI: 15 साल के वैभव पर ‘अगला सचिन’ वाला दबाव क्यों? दिनेश कार्तिक ने दे डाली बड़ी चेतावनी
VAIBHAV SOORYAVANSI: 15 साल के वैभव पर ‘अगला सचिन’ वाला दबाव क्यों? दिनेश कार्तिक ने दे डाली बड़ी चेतावनी
CSK का क्यों हुआ इतना बुरा हाल? पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने गिनाए 4 बड़े कारण
CSK का क्यों हुआ इतना बुरा हाल? पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने गिनाए 4 बड़े कारण

वीडियोज

Twisha Sharma Case: पुलिस स्टेशन में मीडिया पर भड़के वकील, Giribala ने साधी चुप्पी! | Breaking | MP
Mumbai News | Bandra Clash | Stone Pelting: बुलडोजर कार्रवाई के चौथे दिन भारी बवाल! | Breaking
NEET Paper Leak Update : नीट पेपर लीक को लेकर देशफर में बवाल | CBI | NTA | Breaking
War Update: Trump की चाल से Netanyahu नाराज? | War Update | Iran | US | Breaking News
CBSE Marking Controversy: CBSE पोर्टल डाउन! छात्र परेशान | Breaking News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल को बचाने में अमेरिका ने खाली कर दिया THAAD मिसाइलों का जखीरा! ट्रंप की चेतावनी के बीच बड़ा खुलासा
इजरायल को बचाने में अमेरिका ने खाली कर दिया THAAD मिसाइलों का जखीरा! ट्रंप की चेतावनी के बीच बड़ा खुलासा
अखिलेश यादव की सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR! इस मामले में पुलिस ने लिया एक्शन
अखिलेश यादव की सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR! इस मामले में पुलिस ने लिया एक्शन
'NCERT बुक का विवादित चैप्टर लिखने वालों की माफी स्वीकार', सुप्रीम कोर्ट ने वापस लिया आदेश, कहा- अब इन्हें नौकरी....
'NCERT बुक का विवादित चैप्टर लिखने वालों की माफी स्वीकार', सुप्रीम कोर्ट ने वापस लिया आदेश, कहा- अब इन्हें नौकरी....
Chand Mera Dil OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अनन्या-लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल'? यहां है पूरी डिटेल
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'चांद मेरा दिल'? यहां है पूरी डिटेल
Explained: ईरान जंग पर ट्रंप और नेतन्याहू फिर आमने-सामने! 78 सालों में 14 अमेरिकी राष्ट्रपति बदले, इजरायल से रिश्ते क्यों नहीं?
ईरान जंग पर ट्रंप और नेतन्याहू आमने-सामने! 14 US प्रेसिडेंट बदलते, इजरायल से रिश्ते क्यों नहीं?
'बम से उड़ा देंगे', PM मोदी को झालमुरी खिलाने वाले की आफत में जान, पाकिस्तान से आई धमकी
'बम से उड़ा देंगे', PM मोदी को झालमुरी खिलाने वाले की आफत में जान, पाकिस्तान से आई धमकी
पंजाब: बैलेट पेपर या EVM से होंगे स्थानीय निकाय चुनाव? हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
पंजाब: बैलेट पेपर या EVM से होंगे स्थानीय निकाय चुनाव? हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
देसी जुगाड़... फर्राटा को बना दिया देसी एयर कंडीशनर, वीडियो देख यूजर्स बोले- ये है टेक्नोलॉजिया 
देसी जुगाड़... फर्राटा को बना दिया देसी एयर कंडीशनर, वीडियो देख यूजर्स बोले- ये है टेक्नोलॉजिया 
Embed widget