एक्सप्लोरर

Champions Trophy 2025 Final: भारत के चैंपियन बनने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर का पहला रिएक्शन, सबसे पहले किसे दी बधाई?

India vs New Zealand Final: भारत के चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर का रिएक्शन आ गया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है.

India vs New Zealand Final: टीम इंडिया ने दूसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया. वह इसके साथ ही एक बार संयुक्त विजेता भी रह चुकी है. भारत के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी में यह जीत ऐतिहासिक रही. टीम इंडिया की जीत के बाद हेड कोच गौतम गंभीर का पहला रिएक्शन आया है. उन्होंने टीम इंडिया के फैंस को बधाई दी है. गंभीर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है. भारत की इस जीत में हेड कोच गंभीर की भूमिका भी अहम रही है.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में खेला गया. भारत ने फाइनल 4 विकेट से जीत लिया. हेड कोच गंभीर पूरे मैच के दौरान शांति से बैठे हुए नजर आए. लेकिन भारत की जीत के बाद उनके चेहरे पर मुस्कान दिखी. गंभीर काफी खुश दिखे. उन्होंने टीम इंडिया की जीत पर पहला रिएक्शन दिया है. गंभीर ने एक्स पर पोस्ट शेयर की है. इसमें कुछ तस्वीरें हैं और कैप्शन में टीम इंडिया के फैंस को बधाई दी है.

हेड कोच गंभीर की भारत की जीत में अहम रही भूमिका -

गंभीर पर चैंपियंस ट्रॉफी से पहले लगातार सवाल उठ रहे थे. भारत को टेस्ट में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. ऑस्ट्रेलिया के दौरे के बाद आलोचना बढ़ गई थी. लेकिन टीम इंडिया की जीत ने आलोचकों को अब करारा जवाब दे दिया है. गंभीर ने पर्दे के पीछे रहकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई है. उनकी बॉलिंग को लेकर खास रणनीति रही है. टीम के लिए रणनीति बनाने में उनका कोई तोड़ नहीं है.

फाइनल में रोहित-अय्यर ने खेली कमाल की पारी -

रोहित शर्मा ने फाइनल में कप्तानी पारी खेली. उन्होंने 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 76 रन बनाए हैं. वहीं श्रेयस अय्यर ने 48 रनों का योगदान दिया. अंत में केएल राहुल 34 रन बनाकर नाबाद रहे. न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए 252 रनों का लक्ष्य दिया था. भारत ने 49 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया.

यह भी पढ़ें : IND vs NZ Final: चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर भारत ने रचा इतिहास, फाइनल में टूटे कई वर्ल्ड रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget