एक्सप्लोरर

भरत अरुण ने किया खुलासा- ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के खिलाफ क्या थी टीम इंडिया की रणनीति

अरुण का कहना है कि वॉशिंगटन सुंदर को डेब्यू का मौका देना एक तरह का बड़ा रिस्क था क्योंकि सुंदर ने तीन साल से प्रथम श्रेणी मैच नहीं खेला था.

भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण का मानना है कि अपने निडर स्वाभाव और साहस के दम पर भारत ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर ऐतिहासिक सफलता हासिल की है. अरुण का कहना है कि पांच गेंदबाजों के साथ ब्रिस्बेन टेस्ट खेलना एक तरह का साहसिक फैसला था क्योंकि इससे मैच के साथ-साथ सीरीज गंवाने का भी खतरा था लेकिन टीम प्रबंधन ने यह जोखिम लिया और आज नतीजा सबके सामने है.

अरुण का कहना है कि वॉशिंगटन सुंदर को डेब्यू का मौका देना एक तरह का बड़ा रिस्क था क्योंकि सुंदर ने तीन साल से प्रथम श्रेणी मैच नहीं खेला था. सुंदर ने हालांकि अपने चयन को सार्थक करते हुए शानदार प्रदर्शन कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.

अरुण ने कहा, "अंतिम टेस्ट मैच में एक अतिरिक्त बल्लेबाज खिलाने को लेकर चर्चा थी लेकिन बाद में हमने सोचा कि यह एक नेगेटिव मूव होगा और इसीलिए हमने पांच गेंदबाजों के साथ खेलने का फैसला किया. हमने सोचा-समझा जोखिम लिया, जो काम कर गया और आज नतीजा सबके सामने है."

अरुण के मुताबिक सफलता हासिल करने की दिशा में भारतीय टीम अब रिस्क लेने से नहीं चूकती और ब्रिस्बेन में अनुभवहीन गेंदबाजों के साथ खेल रहे होने के बावजूद पांच गेंदबाजों को मौका देना एक बहुत बड़ा फैसला था.

अरुण ने कहा, "हमें अगर सफल होना है तो नाकामी से घबराना नहीं होगा. वह साथ चलेगी। हम हारने से नहीं डरते. हम कुछ मैच हारेंगे और हर हार से हम कुछ ना कुछ सीखेंगे. हार खेल का हिस्सा है और एक अच्छा खिलाड़ी हार से सीखकर ही जीत हासिल करता है. हम इसी फार्मूले के साथ चल रहे थे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में रनों की सबसे बड़ी हार, जानें किसके नाम है ये शर्मनाक रिकॉर्ड?
टेस्ट में रनों की सबसे बड़ी हार, जानें किसके नाम है ये शर्मनाक रिकॉर्ड?
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
बल्लेबाज या गेंदबाज, कोलंबो में किसका साथ देगी पिच? गॉल में स्पिनरों ने मचाया था भौकाल
बल्लेबाज या गेंदबाज, कोलंबो में किसका साथ देगी पिच? गॉल में स्पिनरों ने मचाया था भौकाल
क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 'नर्वस 90' का शिकार बनने वाले बल्लेबाज
क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 'नर्वस 90' का शिकार बनने वाले बल्लेबाज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget