एक्सप्लोरर

IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाएगी इतने मैचों की टेस्ट सीरीज, 32 साल बाद होगा ऐसा

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज में मैचों की संख्या को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा एलान किया है. 1991-92 के बाद पहली बार टेस्ट क्रिकेट में ऐसा होगा.

India vs Australia Test Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा एलान किया है. दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अब चार के बजाय पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को यह घोषणा की है. 

गौरतलब है कि टेस्ट क्रिकेट में 32 साल बाद ऐसा होगा जब दोनों देशों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इससे पहले 1991-92 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए खेले जाने वाली यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया के 2024-25 के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगी. इसका कार्यक्रम आने वाले दिनों में जारी किया जाएगा.

ऑस्ट्रेलिया में अब पांच टेस्ट खेलेगी टीम इंडिया

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 1991-92 के बाद पहली बार पांच टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी. यह टेस्ट सीरीज इन गर्मियों में खेली जाएगी. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए होने वाली यह सीरीज 2024-25 के घरेलू कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगी."

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की प्रेस रिलीज में कहा, "बीसीसीआई टेस्ट क्रिकेट की समृद्ध विरासत को संरक्षित रखने के अपने समर्पण के प्रति दृढ़ है। यह एक ऐसा प्रारूप है जिसका हम सबसे अधिक सम्मान करते हैं. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को पांच टेस्ट मैच तक बढ़ाने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ हमारा सहयोग टेस्ट क्रिकेट के महत्व को बढ़ावा देने की हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है."

इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला जा सकता है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष माइक बेयर्ड ने कहा, "हमारे दोनों देशों के बीच कड़ी प्रतिद्वंद्विता को देखते हुए हमें बेहद खुशी है की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को अब पांच टेस्ट मैच का कर दिया गया है."

पिछले ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर भारतीय टीम का प्रदर्शन

भारतीय टीम आखिरी बार 2020-2021 के समय ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर गई थी. उस समय दोनों टीमों के बीच 4 टेस्ट मैच, 3 वनडे और 3 ही टी20 मैच खेले गए थे. विशेष रूप से टेस्ट मुकाबलों की बात करें तो पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी. वहीं दूसरे मैच में भारतीय टीम 8 विकेट से विजयी रही थी, लेकिन तीसरा मैच ड्रॉ रहा था. चौथा मैच सीरीज को ड्रॉ करवा सकता था, लेकिन ऋषभ पंत की ऐतिहासिक पारी की बदौलत भारत ने इस मैच को 3 विकेट से जीता था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 में खराब प्रदर्शन के बाद वनडे में क्या बदलाव किया? अक्षर पटेल बताया सुपर प्लान
टी20 में खराब प्रदर्शन के बाद वनडे में क्या बदलाव किया? अक्षर पटेल बताया सुपर प्लान
India vs England ODI: जीतने के बाद विराट कोहली ने शुभमन गिल के लिए किया कुछ ऐसा, जीता दिल; वीडियो वायरल
जीतने के बाद विराट कोहली ने शुभमन गिल के लिए किया कुछ ऐसा, जीता दिल; वीडियो वायरल
Ind Vs ENG Viral Video: रोहित शर्मा के 'नटराज शॉट' ने लूटी महफिल, दिनेश कार्तिक का रिएक्शन वायरल
रोहित शर्मा के 'नटराज शॉट' ने लूटी महफिल, दिनेश कार्तिक का रिएक्शन वायरल
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
Embed widget