एक्सप्लोरर

Rohit-Bumrah Captaincy: टीम इंडिया के लिए रोहित-बुमराह में से कौन है बेहतर कप्तान? जानें कपिल देव ने क्या दिया जवाब

Border Gavaskar Trophy 2024-25: जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच जीता था, वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत को एडिलेड टेस्ट में करारी हार का सामना करना पड़ा.

BGT 2024-25 Kapil Dev on Rohit Sharma Captaincy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. पहले टेस्ट मैच की कप्तानी जसप्रीत बुमराह ने की थी. जो पर्थ में खेला गया था. भारत ने पहले टेस्ट में पर्थ में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 295 रनों से जीत दर्ज की थी. दूसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने भारतीय टीम की कप्तानी की थी. जो एडिलेड में खेला गया था. यह डे-नाइट पिंक बॉल टेस्ट मैच था. एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम को 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था.

जिसके बाद रोहित शर्मा की जगह जसप्रीत बुमराह को कप्तान बनाए जाने की चर्चा शुरू हो गई थी. इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट भी शेयर किए गए. अब पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने इस सवाल का जवाब दिया है.

कपिल देव ने कही बड़ी बात
कपिल देव एक कार्यक्रम में मीडिया से बात कर रहे थे. तभी मीडिया वालों ने कपिल देव से पूछा कि क्या रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर जसप्रीत बुमराह को कप्तान बना देना चाहिए. इस सवाल पर कपिल देव ने बेबाकी से अपनी राय रखी. उन्होंने कहा, "सिर्फ एक अच्छा प्रदर्शन देखकर यह कहना जल्दबाजी होगी कि जसप्रीत बुमराह सबसे अच्छे कप्तान हैं. वहीं, एक खराब प्रदर्शन से यह भी कहना सही नहीं कि वह कप्तानी के काबिल नहीं हैं. कप्तानी का असली आकलन तब होता है जब कोई खिलाड़ी कठिन समय से गुजरता है."

कपिल देव ने दिया कोहली का उदाहरण
कपिल देव ने उदाहरण देते हुए कहा कि विराट कोहली जैसे बेहतरीन खिलाड़ी ने भी खराब दौर देखा है. उन्होंने कहा, "विराट कोहली हमारे देश के सबसे शानदार क्रिकेटरों में से एक हैं और टॉप चार बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. रोहित शर्मा अगर कठिन दौर से गुजर रहे हैं, तो यह पूरी तरह उन पर निर्भर करता है कि वह कितनी जल्दी वापसी कर सकते हैं."

उन्होंने आगे कहा, "किसी खिलाड़ी को कप्तानी के लिए तभी परखा जा सकता है जब उसने कई मैचों में कप्तानी की हो. अच्छा और बुरा समय दोनों आएंगे, और कप्तान के तौर पर खिलाड़ी की परख इन दोनों समय के प्रदर्शन से होती है."

कहां खेला जाएगा तिसरा टेस्ट मैच
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच ब्रिसबेन के गाबा क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. यह टेस्ट मैच 14 दिसंबर से 18 दिसंबर तक सुबह 5:50 बजे से खेला जाना है. इसे आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकेंगे.

यह भी पढ़ें:
IND vs AUS 3rd Test: एडिलेड के मुकाबले ब्रिसबेन में कैसी मिलेगी पिच? क्या टीम इंडिया कर पाएगी कमबैक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय
IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
मोहम्मद कैफ को इस खिलाड़ी की सता रही चिंता, दूसरे टेस्ट से बैठना पड़ेगा बाहर!
मोहम्मद कैफ को इस खिलाड़ी की सता रही चिंता, दूसरे टेस्ट से बैठना पड़ेगा बाहर!
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget