एक्सप्लोरर

BLOG: जब एबी डीविलियर्स चलते हैं तो वाकई मैदान में तूफान आता है

रनों की बारिश, मैदान में तूफान जैसी बातें अब सिर्फ उपमाएं नहीं रही. एबी डीविलियर्स की बल्लेबाजी देखकर ये उपमाएं और तुलनाएं सौ फीसदी सही लगने लगती हैं.

रनों की बारिश, मैदान में तूफान जैसी बातें अब सिर्फ उपमाएं नहीं रही. एबी डीविलियर्स की बल्लेबाजी देखकर ये उपमाएं और तुलनाएं सौ फीसदी सही लगने लगती हैं. किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में बुद्धवार को एबी डीविलियर्स ने एक बार फिर इसी अंदाज में बल्लेबाजी की. 44 गेंद पर 82 रनों की उनकी पारी की बदौलत आरसीबी एक बार फिर 200 रनों के पार पहुंचा. जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब 185 रन ही जोड़ पाई. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ये मैच 17 रनों से जीता. इस सीजन में पहले 6 मैच लगातार हारने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अब किंग्स इलेवन पंजाब को हराकर जीत की हैट्रिक भी लगाई.

पिछले तीनों मैच आरसीबी ने आखिरी ओवर में जीते हैं. जिसमें उन्होंने आखिरी ओवर में 24, 26 और 27 रन को डिफेंड किया है. दिलचस्प बात ये भी है कि पिछले तीन मैचों में मिली जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम एक बार फिर प्लेऑफ की रेस में दौड़ने को तैयार है. हालांकि शुरूआती दौर में वो इतना पिछड़ चुकी है कि उसका प्लेऑफ में पहुंचना किसी करिश्मे जैसा ही होगा. चलिए वापस लौटते हैं एबी डीविलियर्स की बल्लेबाजी पर. इस सीजन में एबी डीविलियर्स अब अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने अब तक 10 मैचों में 414 रन बनाए हैं. इसमें 5 अर्धशतक शामिल है. एबी डीविलियर्स का स्ट्राइक रेट 158.01 का है.

एबी के ये आंकड़े जानना है जरूरी डीविलियर्स को अपने घरेलू मैदान से कुछ ज्यादा ही प्यार है. बंगलुरू में खेली गई पिछली 8 पारियों में उन्होंने छठी बार पचास से ज्यादा का स्कोर बनाया है. किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच के आखिरी पांच ओवरों में उनकी धुंआधार बल्लेबाजी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 80 रन बनाए. इसमें 46 रन डीविलियर्स के थे. वो भी सिर्फ 15 गेंद पर. उनकी इसी तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत आईपीएल के इतिहास में आखिरी दो ओवर में सबसे ज्यादा रन बनने का रिकॉर्ड भी टूटा.

आरसीबी ने पंजाब के खिलाफ आखिरी दो ओवरों में 48 रन बनाए. इससे पहले 2012 में चेन्नई ने आरसीबी के खिलाफ ही आखिरी दो ओवरों में 45 रन बनाए थे. एक और दिलचस्प आंकड़ा ये है कि आईपीएल के इतिहास में 200 से ज्यादा रन बनाने वाली टीमों में भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पहले नंबर पर है. अब तक उसने 18 बार 200 से ज्यादा रन स्कोरबोर्ड पर जोड़े हैं. इसमें बुद्धवार को पंजाब के खिलाफ खेला गया मैच भी शामिल हैं. उसके बाद चेन्नई का नंबर आता है. चेन्नई ने अब तक 16 बार 200 से ज्यादा रन बनाए हैं.

एबी डीविलियर्स की बल्लेबाजी पर गौर करें एबी डीविलियर्स जब बल्लेबाजी करते हैं तो सिर्फ उनके चौके-छक्के मत देखिए. ये भी देखिए कि वो किस तरह क्रीज पर ‘मूवमेंट’ करते हैं. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उन्हें 360 डिग्री बल्लेबाज कहा जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि वो मैदान के किसी भी कोने में शॉट्स खेलने में सक्षम हैं. बल्लेबाजी के दौरान वो अपने पिछले पैर को तेजी के साथ ‘शिफ्ट’ करते हैं. ऐसा करके तकनीकी तौर पर वो ना सिर्फ बड़े शॉट खेलने के लिए ‘रूम’ बनाते हैं बल्कि इससे उनके शॉट्स में ‘पॉवर’ भी ‘जेनेरेट’ होती है.

पंजाब के खिलाफ मैच में 19वें ओवर में उन्होंने मोहम्मद शामी को जिस तरह लगातार तीन छक्के मारे वो जरूर देखिए. री-प्ले में आपको समझ आएगा कि एबी डीविलियर्स ने कैसे गेंद देखने के बाद अपने पैरों की ‘पोजीशन’ को बदला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
एक और सीरीज हारा भारत, श्रीलंका ने 1 विकेट से जीता अंतिम वनडे; 2-1 से जीत ली सीरीज
एक और सीरीज हारा भारत, श्रीलंका ने 1 विकेट से जीता अंतिम वनडे; 2-1 से जीत ली सीरीज
ऑस्ट्रेलिया में जिस स्टेडियम में PM मोदी ने दिया संबोधन, वहां कौन सा खेल खेला जाता है? जानें यहां
ऑस्ट्रेलिया में जिस स्टेडियम में PM मोदी ने दिया संबोधन, वहां कौन सा खेल खेला जाता है?
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget