एक्सप्लोरर

Ben Stokes: वर्ल्ड कप के बाद घुटने का ऑपरेशन करवाएंगे बेन स्टोक्स, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलना मुश्किल

Ben Stokes: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भारत में खेले जाने वाले 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद घुटने का ऑपरेशन करवाएंगे. वर्ल्ड कप में उनका गेंदबाजी करना मुश्किल है.

Ben Stokes Knee Operation News: भारत में 5 अक्टूबर से खेले जाने वाले 2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने संन्यास वापस लिया है. हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्ल्ड कप में उनका गेंदबाजी करना मुश्किल है. दरअसल, स्टोक्स वर्ल्ड कप के बाद अपने घुटने का ऑपरेशन करवा सकते हैं. इस कारण उनका भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलना भी मुश्किल माना जा रहा है. 

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स आगामी वनडे विश्व कप के बाद अपने घुटने का ऑपरेशन करवा सकते हैं, जिस कारण उनका अगले साल भारत के खिलाफ होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलना संदिग्ध है. विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक स्टोक्स को घुटने की चोट के कारण गेंदबाजी करने में परेशानी हुई थी. वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम तीन टेस्ट मैचों में एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेले थे और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी वह यही भूमिका निभाएंगे.

इस बीच बेन स्टोक्स ने कहा कि वह विश्व कप के बाद अपने घुटने का ऑपरेशन करवाने की योजना बना रहे हैं, लेकिन उन्होंने इस बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी है. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे से पूर्व संवाददाताओं से कहा, "मैं जानता हूं कि क्या होने जा रहा है. मुझे नहीं लगता कि इस बात को बताने का यह सही समय है कि मैं क्या करने जा रहा हूं. मैं कुछ विशेषज्ञों से बात कर रहा हूं. हमारी एक योजना है. यह अच्छा है कि विश्व कप के बाद हमारे पास एक अच्छी योजना है, जिस पर हम अमल कर सकते हैं."

उन्होंने आगे कहा, "मैं अगले ग्रीष्मकालीन सत्र में एक अदद ऑलराउंडर के रूप में खेलना चाहता हूं. मेरी योजना इन सर्दियों में विश्व कप में खेलना और उसके बाद घुटने की समस्या से निजात पाना है."

गौरतलब है कि अगर बेन स्टोक्स 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद घुटने का ऑपरेशन करवाते हैं तो फिर उनका भारत के खिलाफ 25 जनवरी से शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज तक फिट होने की संभावना कम है. किसी भी खिलाड़ी को घुटने के ऑपरेशन के बाद उससे उबरने में 8 से 12 हफ्ते तक लग जाते हैं. ऐसे में स्टोक्स आईपीएल के दौरान ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें : 

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले फैंस के लिए गुड न्यूज, जसप्रीत बुमराह की टीम इंडिया में वापसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: भारत का चौथा विकेट गिरा, केएल राहुल शतक से चूके- पडिक्कल-जुरेल क्रीज पर
LIVE: भारत का चौथा विकेट गिरा, केएल राहुल शतक से चूके- पडिक्कल-जुरेल क्रीज पर
गॉल में पडिक्कल के शतक से खतरे में पड़ा इस खिलाड़ी का करियर!
गॉल में पडिक्कल के शतक से खतरे में पड़ा इस खिलाड़ी का करियर!
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget