एक्सप्लोरर

Saudi T20 league: 34 अरब की टी20 लीग से भारत-इंग्लैंड को लगेगा झटका, IPL को टक्कर देने आ रही है यह टूर्नामेंट

सऊदी अरब की प्रस्तावित 34 अरब रुपये की टी20 लीग का भारत और इंग्लैंड ने विरोध किया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया इसमें निवेश के पक्ष में दिख रहा है.आइए जानते हैं क्या है इस नई लीग का पूरा प्लान

Saudi T20 league: दुनियाभर की क्रिकेट लीगों पर अब नया खतरा मंडरा रहा है. यह खतरा है सऊदी अरब द्वारा प्रस्तावित सुपर-लीग. इस लीग के आने से आईपीएल और द हंड्रेड को सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ सकता है. IPL और द हंड्रेड को कमजोर करने की इस कोशिश के खिलाफ भारत और इंग्लैंड ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है. इंग्लैंड में भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इस लीग के खिलाफ आपस में हाथ मिला लिया है. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया है जो इस अरबों डॉलर की लीग से फायदा उठाने को तैयार बैठा है.

बीसीसीआई और ईसीबी आए साथ कहा, खिलाड़ियों को नहीं देंगे NOC

ब्रिटिश अखबार ‘द गार्जियन’ की रिपोर्ट के अनुसार, भारत और इंग्लैंड के क्रिकेट बोर्ड ने सऊदी अरब की प्रस्तावित टी20 लीग के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. लॉर्ड्स में खेले गए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान बीसीसीआई और ईसीबी के टॉप अधिकारियों के बीच इस मुद्दे को लेकर बातचीत हुई, जिसके बाद यह फैसला किया गया कि दोनों ही बोर्ड इस नई लीग का समर्थन नहीं करेंगे.

दोनों बोर्डों ने यह भी फैसला लिया है कि वे अपने खिलाड़ियों को इस लीग में खेलने के लिए नहीं भेजेंगे. बोर्ड खिलाड़ियों को इसकी मंजूरी नहीं देगा. यानी बोर्ड के द्वारा NOC (No Objection Certificate) जारी नहीं किया जाएगा. इसके अलावा बीसीसीआई और ईसीबी मिलकर ICC पर भी दबाव बनाएंगे कि वह भी इस लीग को किसी प्रकार की आधिकारिक मान्यता न दे.

ऑस्ट्रेलिया लीग के समर्थन में

जहां भारत और इंग्लैंड इस टी20 लीग का विरोध कर रहे हैं, वहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) का फैसला इससे बिलकुल अलग है. रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया इस लीग में सऊदी निवेशकों के साथ भागीदारी करने को तैयार है. ऑस्ट्रेलिया के लिए यह एक मौका है अपने क्रिकेट के प्रारूप में प्राइवेट निवेश को लाने का, क्योंकि अभी बिग बैश लीग (BBL) पर गवर्निंग बॉडी और राज्य संघों का ही अधिकार है.

400 मिलियन डॉलर और ग्रैंड स्लैम जैसा फॉर्मेट

सऊदी अरब की यह प्रस्तावित टी20 लीग एसआरजे (SRJ Sports Investments) द्वारा शुरू की जा सकती है क्योकि एसआरजे इस लीग में 400 मिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपयो के मुताबिक करीब 3442 करोड़ रुपये, का निवेश करने को तैयार है. इस लीग में 8 टीमें होंगी जो हर साल अलग-अलग मैदानों पर जाकर चार टूर्नामेंट खेलेंगी.यह लीग ठीक उसी तरह से होगी जैसे टेनिस के ग्रैंड स्लैम खेले जाते हैं.

इस तरह का अलग फॉर्मेट और इतना सारा पैसा दोनों मिलकर मौजूदा लीगों के लिए एक बड़ा खतरा बन सकता है. यही कारण है कि BCCI और ECB ने पहले ही इसके खिलाफ रणनीति बनानी शुरू कर दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 4th T20 Weather: बारिश बनेगी विलेन? जानिए आज भारत बनाम इंग्लैंड चौथे T20 में कैसा रहेगा ब्रिस्टल का मौसम
बारिश बनेगी विलेन? जानिए आज IND vs ENG 4th T20 में कैसा रहेगा ब्रिस्टल का मौसम
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
IND VS ENG: 27 साल से ब्रिस्टल में भारत अजेय, सचिन, द्रविड़ और रोहित के क्लब में आज कौन होगा शामिल
IND VS ENG: 27 साल से ब्रिस्टल में भारत अजेय, सचिन, द्रविड़ और रोहित के क्लब में आज कौन होगा शामिल
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget