एक्सप्लोरर

India vs South Africa: BCCI ने वनडे सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान, केएल राहुल को मिली कप्तानी

IND vs SA ODI Series: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 19 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. BCCI ने इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है.

India vs South Africa ODI Series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है. रोहित शर्मा फिट नहीं हैं, इसी वजह से केएल राहुल को कप्तानी सौंपी गई है. वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान बनाया गया है.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शिखर धवन, वाशिंग्टन सुंदर और दीपक चाहर की वापसी हुई है. साथ ही आईपीएल 2021 और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले रुतुराज गायकवाड़ और वेंकटेश अय्यर को टीम में शामिल किया गया है.

बतौर बल्लेबाज़ खेलेंगे कोहली

विराट कोहली भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम में शामिल किए गए हैं. पहली बार वह बतौर बल्लेबाज़ खेलेंगे. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज़ से पहले ही विराट कोहली से वनडे टीम की कप्तानी लेकर रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपी गई थी. हालांकि, वह चोट की वजह से इस सीरीज़ में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. ऐसे में उनकी जगह केएल राहुल को कप्तान नियुक्त किया गया है.

छह तेज गेंदबाजों को मिला मौका

बीसीसीआई ने 18 सदस्यीय टीम में छह तेज गेंदबाजों को शामिल किया है. इसमें जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्ण, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज शामिल हैं. वहीं स्पिन विभाग में युजवेंद्र चहल, आर अश्विन और वाशिंग्टन सुंदर को मौका मिला है. इसके अलावा वेंकटेश अय्यर भी पहली बार भारतीय वनडे टीम में चुने गए हैं.

इन खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह

चोट के कारण कप्तान रोहित शर्मा, ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या इस टीम में नहीं हैं. वहीं टेस्ट सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम में शामिल नहीं किया गया है. वहीं भारत के पिछले दक्षिण अफ्रीका दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाले कुलदीप यादव भी टीम में वापसी करने में नाकाम रहे.

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम- केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, आर अश्विन, वाशिंग्टन सुंदर, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्ण, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट को चाहिए सिर्फ 78 रन, तोड़ देंगे टेस्ट में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
जो रूट को चाहिए सिर्फ 78 रन, तोड़ देंगे टेस्ट में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
Live Score: जडेजा ने दिलाई बड़ी सफलता, श्रीलंका का पांचवां विकेट गिरा; सोनल-डिकवेला क्रीज पर
Live Score: जडेजा ने दिलाई बड़ी सफलता, श्रीलंका का पांचवां विकेट गिरा; सोनल-डिकवेला क्रीज पर
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रनों का लक्ष्य, इतने रन कभी नहीं हुए चेज
LIVE: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रनों का लक्ष्य, इतने रन कभी नहीं हुए चेज

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Embed widget