एक्सप्लोरर

BCCI ने ODI वर्ल्ड कप 2025 के लिए किया 15 सदस्यीय टीम इंडिया का एलान, तूफानी ओपनर को नहीं मिली जगह

Womens ODI World Cup India Squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला ODI वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारतीय स्क्वाड की घोषणा कर दी है. हरमनप्रीत कौर टीम की कप्तान होंगी.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने महिला ODI वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारतीय स्क्वाड की घोषणा कर दी है. टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर करने वाले हैं और विश्व कप के लिए कप्तानी हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी. स्क्वाड में तूफानी ओपनर शेफाली वर्मा को जगह नहीं मिली है, दूसरी ओर रेणुका सिंह ठाकुर की वापसी हुई है. बता दें कि वर्ल्ड कप में भारत अपने अभियान की शुरुआत 30 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ मैच से करेगा.

तूफानी ओपनर शेफाली वर्मा बाहर

शेफाली वर्मा अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग के लिए जानी जाती हैं, लेकिन खराब फॉर्म के कारण उन्हें वर्ल्ड कप स्क्वाड में जगह नहीं मिली है. उन्होंने इंग्लैंड टूर पर 7 महीने बाद टीम इंडिया में वापसी की थी, लेकिन उस सीरीज में वर्मा 5 टी20 मैचों में 176 रन बना पाई थीं. वो इसके अलावा इंडिया A टीम का हिस्सा रहते ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर भी गई थीं, जहां उन्होंने तीन टी20 मैचों में 3, 3, 41 के स्कोर किए थे. सेलेक्टर्स ने ऑस्ट्रेलियाई के खिलाफ ODI सीरीज के भारतीय स्क्वाड की घोषणा की है, शेफाली को उसमें भी जगह नहीं दी गई है.

महिला ODI वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारतीय स्क्वाड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, राधा यादव, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), स्नेह राणा

भारत का वर्ल्ड कप शेड्यूल

महिला ODI वर्ल्ड कप 2025 की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर करेंगे. यह टूर्नामेंट 30 सितंबर-2 नवंबर तक चलेगा. टूर्नामेंट में कुल 8 टीम भाग लेंगी, जो राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा. 

30 सितंबर- भारत बनाम श्रीलंका

5 अक्टूबर- भारत बनाम पाकिस्तान

9 अक्टूबर- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

12 अक्टूबर- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

19 अक्टूबर- भारत बनाम इंग्लैंड

23 अक्टूबर- भारत बनाम न्यूजीलैंड

26 अक्टूबर- भारत बनाम बांग्लादेश

यह भी पढ़ें:

एशिया कप की टीम में शामिल नहीं किए गए IPL 2025 के 5 'हीरो', ऑरेंज और पर्पल कैप विनर का भी नाम नहीं

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
SA vs NZ Semi-Final Live Score: मार्को यानसेन ने तूफानी बैटिंग से उड़ाए होश, 77 पर 5 से दक्षिण अफ्रीका 169 पर पहुंचा
LIVE: मार्को यानसेन ने तूफानी बैटिंग से उड़ाए होश, 77 पर 5 से दक्षिण अफ्रीका 169 पर पहुंचा
MS Dhoni ने तोड़ा ट्रैफिक रूल, तेज रफ्तार पर लगा जुर्माना; जानें कितना करना पड़ेगा भुगतान
MS Dhoni ने तोड़ा ट्रैफिक रूल, तेज रफ्तार पर लगा जुर्माना; जानें कितना करना पड़ेगा भुगतान
पाकिस्तान के बाबर आजम ने टी20 इंटरनेशनल से ले लिया संन्यास? जानें क्या है वायरल दावे की सच्चाई
बाबर आजम ने टी20 इंटरनेशनल से ले लिया संन्यास? जानें क्या है वायरल दावे की सच्चाई

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
महाराष्ट्र: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
पाकिस्तान के बाबर आजम ने टी20 इंटरनेशनल से ले लिया संन्यास? जानें क्या है वायरल दावे की सच्चाई
बाबर आजम ने टी20 इंटरनेशनल से ले लिया संन्यास? जानें क्या है वायरल दावे की सच्चाई
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान की नतान्ज फैसिलिटी में हुआ नुकसान, जवाबी हमलों ने दुबई को किया तबाह, कैसे मिडिल ईस्ट में इतना फेमस हुआ दुबई
ईरान की नतान्ज फैसिलिटी में हुआ नुकसान, जवाबी हमलों ने दुबई को किया तबाह, कैसे मिडिल ईस्ट में इतना फेमस हुआ दुबई
कहां है भारत की आखिरी सड़क और कहां होती है यह खत्म, जान लीजिए जवाब
कहां है भारत की आखिरी सड़क और कहां होती है यह खत्म, जान लीजिए जवाब
Video:
"होली का पहला रुझान" दोस्तों ने RCC मशीन में डाल दिया लड़का, फिर सीमेंट की तरह घुमाया, वीडियो वायरल
Embed widget