एक्सप्लोरर

BAN vs NZ: बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड मैच में हुआ कुछ अजीब, डकवर्थ लुईस के कारण 3 बार बदला टार्गेट

बांग्लादेश का न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां मैकलिएन पार्क मैदान में खेले गए दूसरे टी20 मैच के दौरान डकवर्थ लुइस नियम से तीन बार लक्ष्य बदला गया. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. न्यूजीलैंड की टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही थी कि तभी बारिश हो गई और मुकाबले को रोकना पड़ा.

नेपियर. बांग्लादेश का न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां मैकलिएन पार्क मैदान में खेले गए दूसरे टी20 मैच के दौरान डकवर्थ लुइस नियम से तीन बार लक्ष्य बदला गया. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. न्यूजीलैंड की टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही थी कि तभी बारिश हो गई और मुकाबले को रोकना पड़ा.

खेल रूकने तक न्यूजीलैंड ने 17.5 ओवर में पांच विकेट पर 173 रन का स्कोर बनाए थे लेकिन डकवर्थ लुइस नियम के तहत बांग्लादेश को शुरूअत में 16 ओवर में 148 रनों का लक्ष्य मिला. हालांकि, इसके बाद खेल को पांच मिनट के लिए रोकना पड़ा और लक्ष्य 16 ओवर में 170 किया गया. लेकिन इसे भी संशोधित कर लक्ष्य 171 कर दिया गया. बांग्लादेश लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी और उसने 16 ओवर में सात विकेट पर 142 रन बनाए और उसे 28 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

बांग्लादेश के कोच रसेल डोमिंगो ने इएसपीएन क्रिकइंफो से कहा, 'मैं इससे पहले ऐसे किसी खेल का हिस्सा नहीं रहा हूं जहां बल्लेबाज को यह नहीं पता कि उसे डकवर्थ लुइस नियम के तहत किस लक्ष्य का पीछा करना है. यहां काफी बारिश हो रही थी और किसी को पांच-छह ओवर बाद भी नहीं पता था कि उन्हें कितने रन बनाने हैं.'

उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि लक्ष्य तय करने से पहले मैच को शुरू करना चाहिए था. जब हम मैच रेफरी से मिले तो वह कैलकूलेशन कर रहे थे. मेरा मानना है कि जब आप इंतजार कर रहे हैं तो मैच को शुरू नहीं करना चाहिए था. हार का कोई बहाना नहीं है लेकिन हमारे लिए यह निराशाजनक रहा.'

बांग्लादेश के कप्तान महमुद्दुलाह ने कहा, 'मेरे ख्याल से काफी उलझन थी क्योंकि हमें नहीं पता था कि डकवर्थ लुइस का स्कोर क्या है और स्कोरबोर्ड पर यह लगातार बदल रहा था. पहले छह ओवर हम सही रास्ते पर थे लेकिन मैच का अंत अच्छे से नहीं कर सके.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड सीरीज के बाद टीम इंडिया के लिए कब खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? BCCI ने तारीख का किया एलान
इंग्लैंड सीरीज के बाद टीम इंडिया के लिए कब खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? BCCI ने तारीख का किया एलान
घनघोर बेइज्जती! वनडे में जिम्बाब्वे ने 141 रन डिफेंड कर रचा इतिहास, बांग्लादेश को रौंदा
घनघोर बेइज्जती! वनडे में जिम्बाब्वे ने 141 रन डिफेंड कर रचा इतिहास, बांग्लादेश को रौंदा
बांग्लादेश के नाहिद राणा ने तोड़ा 20 साल पुराना रिकॉर्ड, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में रचा इतिहास
बांग्लादेश के नाहिद राणा ने तोड़ा 20 साल पुराना रिकॉर्ड, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में रचा इतिहास
जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, संजू सैमसन बाहर; मयंक यादव की वापसी; अनकैप्ड खिलाड़ियों भी मौका
जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, संजू सैमसन बाहर; मयंक यादव की वापसी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget