एक्सप्लोरर

Ayodhya Ram Mandir: सहवाग ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एक्स पर शेयर की पोस्ट, लिखा - 'बेसब्री से हो रहा इंतजार'

Ram Lala Pran Pratishtha: वीरेंद्र सहवाग ने अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सोशल मीडिया पर दिलचस्प पोस्ट शेयर की है. इस पर फैंस ने रिएक्ट भी किया है.

Ram Lala Pran Pratishtha: अयोध्या में सोमवार को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होना है. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही अयोध्या पहुंचेंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच चुके हैं. इस कार्यक्रम के लिए भारत की कई हस्तियों को आमंत्रित किया गया है. क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर कार्यक्रम के लिए पहुंच चुके हैं. वे सोमवार सुबह मुंबई से रवाना हुए थे. पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने राम मंदिर को लेकर दिलचस्प पोस्ट शेयर की है. इस पर फैंस के रिएक्शन भी देखने को मिले हैं.

सहवाग ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. इसमें उन्होंने लिखा है कि सोमवार का बेसब्री से इंतजार है. सहवाग ने लिखा, ''संभवत: यह पहला रविवार है, जब सोमवार का इतनी बेसब्री से इंतजार हो रहा है. श्री राम, जय राम, जय जय राम.'' सहवाग की इस पोस्ट को एक्स पर हजारों लोगों ने लाइक किया है. इस पर फैंस ने भी कई रिएक्शन दिए हैं. सहवाग के फैंस ने भगवान श्री राम की कई तस्वीरें कमेंट में शेयर की हैं.

भारत के पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद भी अयोध्या पहुंचे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है. स्टार शटलर साइना नेहवाल भी अयोध्या में हैं. उन्होंने कहा, ''हम सब के लिए बहुत ही बड़ा दिन है. मेरा सौभाग्य है कि मुझे यहां आने का मौका मिला. राम जी के दर्शन होंगे. हम उस पल का इंतजार कर रहे हैं जब हम सबको दर्शन मिलेंगे.''

बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को भी राम मंदिर कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोहली अयोध्या पहुंच चुके हैं. लेकिन इसको लेकर अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. 

यह भी पढ़ें : IND vs ENG: इंग्लैंड के गेम प्लान से कैसे निपट सकती है टीम इंडिया? मोंटी पानेसर ने उदाहरण के साथ समझाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget