एक्सप्लोरर

IND vs ENG: इंग्लैंड के गेम प्लान से कैसे निपट सकती है टीम इंडिया? मोंटी पानेसर ने उदाहरण के साथ समझाया

Monty Panesar: पूर्व स्पिनर मोंटी पानेसर का कहना है कि अगर टीम इंडिया को अगर इंग्लिश टीम का गेम समझना है तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर काम करना होगा.

IND vs ENG Tests: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पानेसर ने भारतीय टीम को एक अहम सलाह दी है. उन्होंने अपनी ही टीम के खिलाफ टीम इंडिया को जीत का मंत्र दे दिया है. उन्होंने कहा है कि टीम इंडिया को आगामी टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड से निपटने के लिए ऑस्ट्रेलिया की राह पर चलना होगा. उन्होंने पिछली एशेज सीरीज का उदाहरण देकर अपनी बात को समझाने की कोशिश की है.

न्यूज-18 क्रिकेट नेक्स्ट से बातचीत करते हुए पानेसर ने कहा, 'मुझे लगता है इस सीरीज में इंग्लैंड बहुत आक्रामक रवैये के साथ खेलेगी. अगर भारतीय टीम इस बात से हैरान होती है तो समझिए कि उन्होंने अच्छी तैयारी नहीं की है. उन्हें इंग्लैंड के आक्रामक रवैये के लिए तैयार रहना होगा. उन्हें वैसा ही करना होगा जैसा ऑस्ट्रेलिया ने पिछली एशेज में किया था. कंगारुओं ने पहले इंग्लैंड को देखा कि वह क्या कर रहे हैं उसके बाद उन्होंने अपने मजबूत पक्षों के साथ रणनीति तैयार की.'

पानेसर ने कहा, 'भारतीय टीम को पहले इंग्लैंड के आक्रामण का इंतजार करना चाहिए. उन्हें देखना चाहिए कि यह कैसा होता है. इसके बाद ही वह इंग्लिश टीम की रणनीति को समझ सकते हैं. एक बार वह अगर इंग्लैंड के गेम प्लान को समझ गए तो फिर सफलता मिल सकती है. उन्हें पता चल सकता है कि वह कैसे मेहमानों को हरा सकते हैं.'

ऑस्ट्रेलिया ने दिया था इंग्लैंड को जोरदार जवाब
मोंटी पानेसर ने यहां ऑस्ट्रेलिया का उदाहरण इसलिए दिया क्योंकि पिछले साल कंगारू टीम ने इंग्लैंड को 2-2 से बराबरी पर रोककर एशेज ट्रॉफी को फिर से अपने पास रखने में कामयाबी हासिल की थी. यहां ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड की खेल शैली 'बैजबॉल' को अपने अलग अंदाज में चुनौती दी थी.

मोंटी पानेसर ने दिलाई थी इंग्लैंड को भारत में जीत
मोंटी पानेसर को भारत में टेस्ट क्रिकेट खेलना का अच्छा अनुभव है. यहां साल 2012-13 में हुई टेस्ट सीरीज में उन्होंने इंग्लैंड को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. यही वह आखिरी सीरीज थी, जब किसी मेहमान टीम ने भारत को उसी की सरज़मीं पर मात दी थी. इस सीरीज के बाद से भारतीय टीम अब तक घरेलू मैदानों पर टेस्ट श्रृंखला नहीं हारी है.

यह भी पढ़ें...

IND vs ENG: 'स्पिनर्स भारत को टेस्ट सीरीज जिताएंगे', पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर ने ही कर दी अपनी टीम के हारने की भविष्यवाणी

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget