एक्सप्लोरर

WTC Final से पहले जोश हेजलवुड की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी किया बयान

India vs Australia: आईपीएल में आरसीबी टीम का हिस्सा जोश हेजलवुड चोटिल होने के बाद अचानक स्वदेश लौट गए थे. अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें पूरी तरह से फिट घोषित कर दिया है.

WTC Final 2023, India vs Australia: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. आईपीएल के 16वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) टीम का हिस्सा हेजलवुड मामूली तौर पर चोटिल होने के बाद 2 हफ्ते पहले स्वदेश वापस लौट गए थे.

अब जोश हेजलवुड की फिटनेस को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जारी किए गए बयान में उन्हें पूरी तरह से फिट घोषित कर दिया गया है. हेजलवुड अब भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और उसके बाद होने वाली एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जारी किए गए बयान में बताया गया कि आईपीएल को बीच में छोड़कर वापस स्वदेश आने के बाद हेजलवुड को लगभग एक हफ्ते का जरूरी आराम दिया गया. उन्होंने पिछले हफ्ते गेंदबाजी अभ्यास करना शुरू किया है. आगामी सीरीजों को ध्यान में रखते हुए हम उनके वर्कलोड को धीरे-धीरे आगे बढ़ायेंगे. उन्हें WTC फाइनल और एशेज सीरीज के लिए फिट माना जाए.

ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने यूके दौरे के लिए 28 मई को रवाना होगी. जिसमें वह दौरे की शुरुआत 7 जून से भारत के खिलाफ WTC फाइनल मुकाबले के साथ करेगी और इसके बाद उसे 16 जून से इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज का पहला मैच खेलना है.

आईपीएल के इस सीजन सिर्फ 3 मैच खेलकर स्वदेश लौटे हेजलवुड

जोश हेजलवुड को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 7.75 करोड़ रुपए में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था. इस सीजन की शुरुआत में हेजलवुड अपनी एड़ी की चोट से उबर रहे थे और पहले हाफ में नहीं खेल सके. इसके बाद 1 मई को उन्होंने आईपीएल के इस सीजन में अपना पहला मुकाबला खेला. हेजलवुड इस सीजन सिर्फ 3 मैच ही खेलने में कामयाब हो सके और उसमें उन्होंने 9 ओवरों की गेंदबाजी की.

यह भी पढ़ें...

Shubman Gill: शुभमन गिल को लेकर सौरव गांगुली ने कही ऐसी बात, हर किसी की जुबां पर हुआ जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में रनों की सबसे बड़ी हार, जानें किसके नाम है ये शर्मनाक रिकॉर्ड?
टेस्ट में रनों की सबसे बड़ी हार, जानें किसके नाम है ये शर्मनाक रिकॉर्ड?
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
बल्लेबाज या गेंदबाज, कोलंबो में किसका साथ देगी पिच? गॉल में स्पिनरों ने मचाया था भौकाल
बल्लेबाज या गेंदबाज, कोलंबो में किसका साथ देगी पिच? गॉल में स्पिनरों ने मचाया था भौकाल
क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 'नर्वस 90' का शिकार बनने वाले बल्लेबाज
क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 'नर्वस 90' का शिकार बनने वाले बल्लेबाज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget