एक्सप्लोरर

बॉल टेम्परिंग के बाद मुश्किल में बेनक्रॉफ्ट और स्मिथ, छिन सकती है कप्तानी

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज कैमरन बेनक्रॉफ्ट पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान बॉल टेम्परिंग आरोप लगे हैं. वीडियो फुटेज देखने के बाद बेनक्रॉफ्ट इन आरोपों को कबूल भी कर लिया है.

केपटाउन: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज कैमरन बेनक्रॉफ्ट पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान बॉल टेम्परिंग आरोप लगे हैं. वीडियो फुटेज देखने के बाद बेनक्रॉफ्ट इन आरोपों को कबूल भी कर लिया है.

बेनक्रॉफ्ट के साथ कप्तान स्मिथ ने भी इस पर माफी मांगी है. माफी मांगते हुए स्मिथ ने कहा, 'मैदान पर जो कुछ भी हुआ हमें इसके बारे में जानकारी थी, हमने इसके बारे में बात की और सोचा था कि इससे हमें फायदा होगा. मुझे इस पर बिल्कुल भी गर्व नहीं है."

उन्होंने कहा, "कोच इसमें शामिल नहीं हैं. मेरी कप्तानी में यह दोबारा नहीं होगा."

इस घटना के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्मिथ को कप्तानी से हटाने की मांग कर दी है. अब देखना यह होगा कि टीम मैनेजमेंट बेनक्रॉफ्ट और कप्तान स्टीव स्मिथ पर क्या एक्शन लेते हैं.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट के मुताबिक, ब्रेनक्रॉफ्ट को मैच के दौरान अपने पैंट से कोई पीले रंग की वस्तु निकालते हुए देखा गया था. इसके बाद अंपायरों ने उनसे पूछा था कि उनकी जेब में वो क्या था.

वीडियो में दिखाया गया है कि बेनक्रॉफ्ट गेंद पर कुछ लगा रहे हैं और उसे फिर वापस अपनी जेब में रख रहे हैं. बेनक्रॉफ्ट ने माना है कि वो पीले रंग का टेप था.

सीए के ट्विटर ने बेनक्रॉफ्ट के हवाले से लिखा है, "हमने मैच अधिकारियों से बात की है. मुझ पर बॉल टेम्परिंग का आरोप लगाया गया है."

उन्होंने कहा, "मैं यहां इसलिए हूं क्योंकि मैं अपने बर्ताब के लिए दोषी हूं. मुझे इसके परिणाम भुगतने होंगे."

आईसीसी के नियमों के मुताबिक, गेंद से छेड़छाड़ लेवल-2 का अपराध है जिसमें खिलाड़ी पर 100 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगता है और साथ ही चार नकारात्मक अंक तक खिलाड़ी के हिस्से आ सकते हैं जो एक टेस्ट मैच के प्रतिबंध के लिए काफी हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!
9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget