एक्सप्लोरर

Steve Smith: बैटिंग पोज़ीशन से स्टीव स्मिथ को नहीं पड़ता फर्क, किसी भी नंबर पर कर सकते हैं कमाल; आंकड़ों ने दी गवाही

Steve Smith Batting Average: स्टीव स्मिथ को आप टेस्ट क्रिकेट में बेफ्रिक होकर कहीं भी बैटिंग के लिए उतार सकते हैं. स्मिथ ने ओपनिंग से लेकर नंबर सात तक कमाल किया है.

Steve Smith Test Batting Average: स्टीव स्मिथ मौजूदा वक़्त में टेस्ट क्रिकेट के महान बैटर्स में से एक हैं. स्मिथ वो बैटर हैं, जिन्हें टेस्ट क्रिकेट में आउट करना हर किसी बॉलर के बस की बात नहीं है. अपने शानदार फुट मूवमेंट से स्मिथ बॉलर को परेशान कर देते हैं. इसके अलावा स्मिथ के अंदर एक खास काबीलियत और है कि आप उन्हें किसी भी नंबर पर बैटिंग के लिए उतार दीजिए वो आपको परफॉर्म करके देंगे.

डेविड वॉर्नर के टेस्ट संन्यास के बाद ऑस्ट्रेलियाई बैटर ओपनिंग की ज़िम्मेदारी संभाल रहे हैं. इससे पहले वो नंबर पर चार पर खेलते थे. हालांकि उन्होंने नंबर तीन और पांच पर भी काफी बैटिंग की है. तो इन दिनों ओपनिंग की ज़िम्मेदारी संभाल रहे स्मिथ ने शुरुआती दो मैचों में ही बता दिया कि वो आसानी से ओपन कर सकते हैं. 2 टेस्ट के बाद ओपनिंग पर स्मिथ का औसत 60 का है.

इसके अलावा नंबर तीन पर बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने 67.07 की औसत से रन बनाए हैं. आगे बढ़ते हुए देखें तो नंबर चार पर स्मिथ ने 61.50 रन स्कोर किए हैं, जहां उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा बैटिंग की है. फिर नंबर पांच पर स्मिथ ने 57.18 और नंबर सात पर 60.50 की औसत से रन बनाए हैं. इन आंकड़ों को देख आपको भी यकीन हो गया होगा कि स्मिथ को आप बेझिझक किसी भी पोज़ीशन पर बैटिंग के लिए उतार सकते हैं.

अब तक ऐसा रहा टेस्ट करियर 

जुलाई, 2010 में पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स में टेस्ट डेब्यू करने वाले स्टीव स्मिथ ने अब तक 107 रेड बॉल मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 191 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 58.03 की औसत से 9634 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 32 शतक और 41 अर्धशतक निकल चुके हैं, जिसमें उनका हाई स्कोर 239 रनों का रहा है. अब तक स्मिथ 1056 चौके और 54 छक्के लगा चुके हैं. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया को झटका, रवींद्र जडेजा को लेकर मिली बुरी खबर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 रणजी हीरो फिर हुए नजरअंदाज, टीम इंडिया में नहीं मिली जगह
4 रणजी हीरो फिर हुए नजरअंदाज, टीम इंडिया में नहीं मिली जगह
श्रीलंका को हराना बहुत जरूरी, जानें टीम इंडिया के WTC फाइनल में जाने का समीकरण
श्रीलंका को हराना बहुत जरूरी, जानें टीम इंडिया के WTC फाइनल में जाने का समीकरण
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
WTC पॉइंट्स टेबल में कहां पर है भारत और श्रीलंका, जानिए
WTC पॉइंट्स टेबल में कहां पर है भारत और श्रीलंका, जानिए

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget