एक्सप्लोरर

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया को झटका, रवींद्र जडेजा को लेकर मिली बुरी खबर!

India vs England: रवींद्र जडेजा के फैंस के लिए एक बुरी खबर है. वे दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं. जडेजा हैदराबाद टेस्ट के दौरान दिक्कत का सामना कर रहे थे.

Ravindra Jadeja India vs England: भारत को इंग्लैंड हैदराबाद में खेले गए टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 28 रनों से हरा दिया. टीम इंडिया ने पहली पारी में शानदार प्रदर्शन किया था. लेकिन दूसरी पारी में लड़खड़ा गई. भारत की हार के बाद उसके लिए एक और बुरी खबर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा मैच के दौरान दिक्कत का सामना कर रहे थे. उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है. जडेजा अगर अगले मैच से पहले फिट नहीं हुए तो टीम से बाहर हो सकते हैं.

दरअसल जडेजा टीम इंडिया की दूसरी पारी के दौरान रन लेने के दौड़ रहे थे. इसके ठीक बाद वे दिक्कत का सामना करते दिखे. पीटीआई की एक खबर के मुताबिक जडेजा मांसपेशियों में खिंचाव की दिक्कत से जूझ रहे हैं. लेकिन इसको लेकर फिलहाल किसी भी तरह का आधिकारिक अपडेट नहीं मिला है. टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने भी इस पर कुछ खास नहीं बताया. द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''मुझे अभी तक फिजियो से बात करने का मौका नहीं मिला है. मैं वापस जाकर बात करूंगा और देखूंगा कि क्या हुआ है.''

जडेजा ने भारत की पहली पारी के दौरान शानदार बैटिंग की थी. उन्होंने 180 गेंदों का सामना करते हुए 87 रन बनाए थे. इस दौरान 7 चौके और 2 छक्के लगाए थे. जडेजा दूसरी पारी में कुछ खास नहीं कर सके. वे 2 रन बनाकर रन आउट हो गए थे. उन्होंने बैटिंग के साथ-साथ बॉलिंग में भी कमाल दिखाया. जडेजा ने इंग्लैंड की पहली पारी में 3 विकेट झटके थे. उन्होंने 18 ओवरों में 88 रन दिए थे. इसके बाद दूसरी पारी में 2 विकेट लिए. उन्होंने 34 ओवरों में 131 रन दिए.

बता दें कि इंग्लैंड ने हैदराबाद टेस्ट मैच की पहली पारी में 246 रन और दूसरी पारी में 420 रन बनाए थे. टीम इंडिया ने इसके जवाब में पहली पारी में 436 रन और दूसरी पारी में 202 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें : U19 World Cup: भारत ने USA को 201 रनों से दी पटखनी, ग्रुप स्टेज में लगातार दर्ज की तीसरी जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक आंदोलन में कूदे आकाश चोपड़ा, दिया बड़ा बयान; बोले- 'उन्हें सपोर्ट करिए, छात्र हमारे देश का...'
पेपर लीक आंदोलन में कूदे आकाश चोपड़ा, बोले- 'उन्हें सपोर्ट करिए, छात्र हमारे देश का...'
IND vs ZIM: कल सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
कल सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
ODI वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज; सचिन तेंदुलकर नंबर-1; जानें विराट का नंबर
ODI वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज; सचिन तेंदुलकर नंबर-1; जानें विराट का नंबर

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
Embed widget