एक्सप्लोरर

Ind vs Aus: हार से दुखी ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर बोले- 'कनकशन सब्सीटियूट' में बदलाव समान तरह का होना चाहिए

हार के बाद मोइजेस हेनरिक्स ने कहा, "मेरे लिए समान विकल्प एक ऑलराउंडर होता, या एक शानदार फील्डर. जो मैदान पर आया वो एक गेंदबाज था, जो 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करता है. मैं समान विकल्प देखना चाहता था."

Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शुक्रवार को कहा कि वह रविंद्र जडेजा के कनकशन सब्सीटियूट से निराश नहीं हैं, लेकिन उनका मुख्य मुद्दा यह है कि बदला हुआ खिलाड़ी जडेजा की तरह ही होना चाहिए था यानी एक ऑलराउंडर न कि लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल. चहल ने चार ओवरों में 25 रन देकर तीन विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच चुने गए और भारत को पहला टी-20 मैच जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की.

चहल ने एरॉन फिंच, स्टीव स्मिथ और मैथ्यू वेड के विकेट लिए. जडेजा को मैच की पहली पारी के आखिरी ओवर में मिशेल स्टार्क की गेंद हेलमेट पर लग गई थी. इसी कारण चहल उनके स्थान पर कनकशन खिलाड़ी के तरह आए थे. हालांकि, इससे पहले जडेजा लंगड़ा रहे थे और 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने ब्रेक भी लिया था.

ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी मोइजेस हेनरिक्स ने कहा कि उनकी टीम को कनकशन सब्सीटियूट से परेशानी नहीं है, लेकिन उनका मुद्दा यह है कि ऑलराउंडर जडेजा की जगह चहल सही विकल्प नहीं थे.

मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, "मेरे लिए समान विकल्प एक ऑलराउंडर होता, या एक शानदार फील्डर. जो मैदान पर आया वो एक गेंदबाज था, जो 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करता है. यह मेरे नजरिए में इकलौती चीज है. इसका मांसपेशियों में खिंचाव से लेना देना नहीं है. मैं समान विकल्प देखना चाहता था."

उन्होंने आगे कहा, "कनकशन ठीक था. अगर खिलाड़ी को सिर में गेंद लगी है और अगर डॉक्टर को लगता है कि खिलाड़ी को बदलना चाहिए तो यह ठीक है. लेकिन यह बदलाव समान तरह का होना चाहिए. मेरे लिए यही एक चीज है."

चहल के मैदान पर आने से ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर और कप्तान एरॉन फिंच काफी निराश थे. दूसरी पारी की शुरुआत से पहले मैच रैफरी डेविड बून से बात करते हुए इन दोनों को निराश देखा जा सकता था.

जडेजा के स्थान पर गेंदबाजी करने आए युजवेंद्र चहल ने पहले टी-20 मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की और भारतीय टीम को जीत दिलाई. चहल को उनकी गेंदबाजी के लिये मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. चहल ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 महत्वूर्ण विकेट चटकाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget