एक्सप्लोरर

IND vs AUS: भारत में टेस्ट सीरीज जीतने के लिए हर हथकंडे अपना रही है ऑस्ट्रेलियाई टीम, जानें अब तक क्या-क्या किया

IND vs AUS Test Series: ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के खिलाफ लगातार पिछली तीन टेस्ट सीरीज गंवा चुकी है. ऐसे में इस बार वह सीरीज पर कब्जा करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती है.

Australia Preparation: पिछले 18 सालों में ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत में एक बार भी सीरीज नहीं जीत पाई है. यहां तक कि ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ अपनी सरज़मी पर भी पिछली दो टेस्ट सीरीज गंवाई है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की टीम इस बार भारत के खिलाफ हर हाल में टेस्ट सीरीज फतह करना चाहती है और इसके लिए वह जमकर तैयारी कर रही है. 

ऑस्ट्रेलिया ने सबसे पहले तो भारत दौरे पर आने से पहले ही अपनी स्क्वाड को नॉर्थ सिडनी में इकट्ठा कर ट्रेनिंग कैंप लगाया था. यहां भारत जैसी पिचें तैयार कर ऑस्ट्रेलिया की पूरी स्क्वाड ने जमकर अभ्यास किया था. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया टीम ने भारत में आने के बाद अभ्यास मैच में वक्त ज़ाया न करते हुए प्रैक्टिस सेशन को तरजीह दी. इस प्रैक्टिस सेशन में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन कई तरह के जुगाड़ करते हुए भारत के साथ भिड़ने की तैयारी कर रहा है.

पिच पर गड्ढे और डुप्लीकेट बॉलर
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने फिलहाल बेंगलुरु में अपना ट्रेनिंग कैंप लगा रखा है. यहां पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने हर तरह की पिच की परिस्थिति से निपटने के लिए कुछ जुगाड़ किए हैं. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने यहां पिच में कुछ हल्के गड्डे किए हैं, ताकि भारत में टेस्ट के चौथे-पांचवें दिन पिच की जो हालत होती है उससे निपटा जा सके.

इस तरह की पिचों पर स्पिनर्स को भी जमकर मदद मिलती है. ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने अपने नेट बॉलर्स के लिए कुछ चुनिंदा भारतीय स्पिनर्स को चुना है. ऑस्ट्रेलिया ने रविचंद्रन अश्विन का अच्छे से सामना करने के लिए उन्हीं की तरह गेंदबाजी करने वाले एक रणजी प्लेयर महेश पिथिया को अपना नेट बॉलर बनाया है. इनके अलावा भी ऑस्ट्रेलिया ने कुछ अन्य नेट बॉलर्स रखे हैं, जो लेफ्ट आर्म, राइट आर्म स्पिन करवाते हैं. 

बयानबाजी से भी बना रहे भारत पर दबाव
एक ओर जहां ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जमकर मैदान पर पसीना बहाते हुए भारत से भिड़ने की तैयारी कर रहे हैं तो दूसरी ओर वर्तमान खिलाड़ियों से लेकर पूर्व खिलाड़ी तक भारतीय पिचों को लेकर बयानबाजी करते हुए BCCI पर न्यूट्रल पिच बनाने का दबाव बना रहे हैं. स्टीव स्मिथ, उस्मान ख्वाजा जैसे खिलाड़ी जो कि वर्तमान स्क्वाड का हिस्सा हैं, इनसे लेकर पूर्व क्रिकेटर जैसे इयान हिली तक BCCI पर यह आरोप लगा चुके हैं कि जब भी ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर आती है तो उन्हें अभ्यास के लिए अलग तरह की पिच दी जाती है, जबकि टेस्ट मुकाबले के दौरान पिच का बर्ताव कुछ और ही होता है. इयान हिली तो यहां तक कह चुके हैं कि अगर भारत में निष्पक्ष विकेट तैयार की जाती है तो ऑस्ट्रेलिया ही जीत दर्ज करेगी.

यह भी पढ़ें...

IPL vs Test: इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर ने टेस्ट क्रिकेट को बताया बेस्ट, IPL पर इस तरह साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget